एक्सप्लोरर

Madhepura Crime: मधेपुरा में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद में कर दी भाई की हत्या

Madhepura Land Dispute: घटना में गंभीर रूप से घायल संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे भाई दिलीप यादव घायल हो गए.

बिहार के मधेपुरा में बुधवार को जमीन विवाद में हत्या हुई है. जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में दो सगे भाइयों के बीच हुए भूमि विवाद में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्वर्गीय छेदीलाल यादव की दो पत्नी से 5 पुत्र हैं. एक से दो और एक से तीन पुत्र हैं, जिसमें संतोष कुमार और राजकुमार यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा था. विवाद ने बुधवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें राजकुमार यादव अपने पुत्र व परिवार के साथ मिलकर संतोष यादव के उपर दरवाजे पर ही लाठी डंडे से प्रहार कर दिया. 

इस घटना में गंभीर रूप से घायल संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे भाई दिलीप यादव घायल हो गए, जिसको मधेपुरा के  जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

इलाके में हड़कंप मच गया

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया तो वहीं सूचना पाते ही दलबल के साथ  मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजित कुमार ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. एसएचओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है. घटना के बाद से राजकुमार यादव और उसके दोनों बेटे फरार हैं.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लाश पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है. बता दें कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर विवाद का कारण जमीन ही होता है, जिस कारण हत्या की घटना तक को अंजाम दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, तेजस्वी यादव को मिला घटक दलों के बड़े नेताओं का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget