एक्सप्लोरर

Lovely Anand Nomination: 'जंगलराज को जनता भूली नहीं', शिवहर से नामांकन करने के बाद लवली आनंद का RJD पर हमला

Lovely Anand: लवली आनंद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. आरजेडी सिर्फ जात-पात की सियासत करती है. एनडीए 400 से ज्यादा सीट जीतेगा. बिहार में सभी 40 सीटें जीतेगा.

Lovely Anand News: आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद ने सोमवार (29 अप्रैल) को शिवहर लोकसभा सीट (Sheohar Lok Sabha Seat) से अपना नामांकन दाखिल किया. शिवहर से उन्हें जेडीयू से टिकट मिला है. नामांकन के दौरान उनके साथ उनके बेटे अंशुमान और बेटी सुरभी आनंद भी पहुंचीं थीं. काफी संख्या में समर्थक भी समाहरणालय पहुंचे थे. नामांकन दाखिल करने के बाद लवली आनंद ने आरजेडी पर जमकर हमला किया.

लवली आनंद ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि तेजस्वी यादव नौकरी का मुद्दा सिर्फ दिखावा के लिए बना रहे हैं. आरजेडी सिर्फ जात-पात की सियासत करती है. जंगलराज को जनता भूली नहीं है. मेरे पिछले कुछ चुनावों में आनंद मोहन जेल में थे, लेकिन समर्थकों का पूरा सहयोग मिला था. इस बार आनंद मोहन जी भी बाहर हैं. साथ हैं और मजबूती मिलेगी.

बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का किया दावा

लवली आनंद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है. नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाना है. मजबूती के साथ हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं. विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं. इंडिया गठबंधन चुनौती नहीं है. वहां पीएम का उम्मीदवार कौन होगा अब तक यह तय नहीं हुआ है. एनडीए 400 से ज्यादा सीट जीतेगा. बिहार में सभी 40 सीटें जीतेगा.

बता दें शिवहर में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. दो महिलाओं के बीच जंग होगी. शिवहर से जेडीयू कैंडिडेट लवली आनंद के पति आनंद मोहन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या में उम्रकैद की सजा काटकर जेल से बाहर आए हैं. जेल मैनुअल में बदलाव कर उनको बाहर निकाला गया है. शिवहर में राजपूत, यादव, मुस्लिम और वैश्य जाति की अच्छी खासी आबादी है. लवली आनंद राजपूत समाज से आती हैं. आरजेडी की प्रत्याशी रितु जायसवाल वैश्य बिरादरी से ताल्लुक रखती हैं. शिवहर में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग है.

यह भी पढ़ें- Election 2024: 'सबसे ज्यादा बिहार को ठगा गया, न विशेष पैकेज मिला न विशेष राज्य का दर्जा', डबल इंजन सरकार पर मीसा भारती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget