एक्सप्लोरर

Election 2024: 'सबसे ज्यादा बिहार को ठगा, न विशेष पैकेज मिला न विशेष राज्य का दर्जा', डबल इंजन सरकार पर मीसा भारती

Lok Sabha Elections: लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा. कहा अब 400 का नारा क्यों नहीं दे रहे. दो टर्म में बिहार की जनता को कुछ नहीं मिला.

Misa Bharti On PM Modi: पटना में चुनाव प्रचार के लिए सोमवार (29 अप्रैल) को निकलीं मीसा भारती (Misa Bharti) ने पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर निशाना साधा. जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आरजेडी कह रही पीएम डिप्रेशन में हैं, जबकि बीजेपी दावा कर रही 40 सीटें जीत रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए मीसा भारती ने कहा कि अब 400 का नारा क्यों नहीं दे रहे. 

मीसा भारती का पीएम पर निशाना

मीसा भारती ने कहा, “मोदी जी जब बिहार आते हैं तो उनको कहना चाहिए कि हमने 10 साल में 20 करोड़ रोजगार दे दिया है. मैने बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करवा दिया और उसकी ही चाय पी रहा हूं. किसानों की आय और महंगाई पर क्यों नहीं  बोलते. उनकी बातों को जनता समझ चुकी है.”

आरजेडी उम्मीदवार  मीसा भारती ने ये भी कहा कि महागठबंधन को पब्लिक का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. पीएम को दो टर्म काम करने का मौका मिला, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला. सबसे ज्यादा बिहार को ठगा गया है. न विशेष पैकेज मिला न विशेष राज्य का दर्जा. बिहार में तो डबल इंजन की सरकार है. मूल मुद्दे पर बात न करके ये लोग इधर-उधर की बात कर रहे हैं.

नीतीश कुमार पर बोलीं लालू की बेटी

वहीं, नीतीश कुमार के मधेपुरा कैंप पर मीसा बोलीं कि शायद सीमांचल के परिणाम से डर हुए हैं. इसलिए वहां कैंप कर रहे हैं. अगर काम किया होता तो कैंप करने की जरूरत ही नहीं पड़ती. हर दल के नेता को आजादी है कि वो अपने क्षेत्र में रहे. अब वही जाने कि उन्हें कैंप की जरूरत क्यों पड़ रही है.

तीसरी बार किस्मत अजमा रहीं मीसा

बता दें कि मीसा भारती तीसरी बार बिहार की पाटलिपुत्र सीट से आरजडी की उम्मीदवार हैं. साल 2014 में पहली बार उनका मुकाबला रामकृपाल यादव से हुआ था. तब मीसा भारती चुनाव हार गईं थीं. फिर 2019 में भी मीसा को हार का सामना करना पड़ा. इस बार फिर उनको चाचा राम कृपाल यादव का सामना करना है. हालांकि उनका दावा है कि जनता का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

ये भी पढ़ेंः 'पीएम नरेंद्र मोदी झूठे प्रधानमंत्री हैं, बिहार से किया एक भी वादा...', तेजस्वी यादव का कटाक्ष

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget