एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का दावा- 'दो, चार, पांच महीना जितना चलता है...'

Bihar Politics: बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता है कि उन्हें क्या करना है.

Bihar News: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसते हुए कहा कि 'पलटूराम' की राजनीति का अंतिम समय आ गया है. विधानसभा चुनाव आते-आते जेडीयू का अस्तित्व नहीं बचेगा. दरअसल, बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन जेडीयू और आरजेडी के बीच तनाव की खबर आ रही है. हालांकि इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और उनके पिता आरजेडी चीफ लालू यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है. 

उधर, प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं तब तक चर्चा, अफवाह और कुछ नया होने की संभावना ये हमेशा चलती रहेगी. क्योंकि उस आदमी को खुद ही नहीं मालूम है कि उसको करना क्या है. प्रशांत किशोर ने कहा, ''बिहार के नजरिए से मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि नीतीश कुमार के इस तरह के पलटूराम राजनीति का करीब-करीब अंतिम समय आ गया है, उनकी राजनीति का ये अंतिम दौर चल रहा है. दो, चार, पांच महीना जितना चलता है चल लें.''

लोकसभा चुनाव के बाद जेडीयू का विघटन होगा शुरू
प्रशांत किशोर ने आगे कहा, '' लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार और उनके दल का औपचारिक तौर पर विघटन शुरू हो जाएगा. अगला विधानसभा चुनाव आते-आते जेडीयू का कोई अस्तित्व आज के स्वरूप में नहीं बचेगा.'' प्रशांत किशोर ने जन सुराज पदयात्रा निकाली है. उन्होंने बेगूसराय के बरौनी ब्लॉक में कुल 11.2 किलोमीटर तक की पदयात्रा की. वह हामोडीह, नीनगा, बलवारा, मैदा बाभनगामा, साहुरी तक गए. इस दौरान कई जगहों पर रुककर जनसंवाद किया और लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया.

प्रशांत ने बताया, क्यों है बिहार में अच्छे नेताओं की कमी
पदयात्रा के दौरान हाला ही उन्होंने आम लोगों से संवाद में बताया था कि बिहार में अच्छे नेताओं की क्यों कमी है. प्रशांत ने कहा था कि यहां अगर कोई पढ़ा लिखा समझदार आदमी राजनीति में आ जाए तो आप और हम घर में बैठकर उस पर हंसते हैं. ये तो अंग्रेजी बोलता है तो यह क्या बिहार में चलेंगे. जो लोग शर्ट के ऊपर गंजी पहन ले वही जमीनी नेता है. वही गाली-गलौज करता है उसी को हम जमीनी नेता मान लेते हैं, यह मजबूत नेता है. यही बिहार का कल्याण करेगा.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज! CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू और तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget