एक्सप्लोरर

Bihar Politics: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज! CM नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू और तेजस्वी यादव

Bihar News: महागठबंधन के बीच बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर मामला फिट नहीं बैठ रहा है. देखने वाली बात होगी कि क्या कुछ निकलकर सामने आता है.

पटना2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की महागठंधन सरकार के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार (19 जनवरी) की सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. कयास लगाया जा रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है.

दरअसल, महागठबंधन के बीच बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर मामला फिट नहीं बैठ रहा है. जेडीयू ने पहले ही कह दिया है कि वह अपनी 16 सीटिंग सीट नहीं छोड़ेगी. वहीं आरजेडी ने जेडीयू की कई जीती हुई सीटों पर दावा किया है. ऐसे में दोनों के बीच बातें बनती नहीं दिख रही हैं. अब लालू और तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. देखने वाली बात होगी कि क्या कुछ निकलकर सामने आता है.

लालू ने कहा था- 'इतनी जल्दी नहीं होता है सीट बंटवारा'

बता दें कि नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की मुलाकात किस मुद्दे को लेकर हो रही है यह अभी साफ नहीं हो सका है लेकिन यह लगभग तय है कि सीटों के बंटवारे को लेकर जो पेंच है उसको सुलझाने का अंदर ही अंदर पूरा प्रयास किया जा रहा है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद पत्रकारों से हाल ही में सीट शेयरिंग से जुड़े सवाल पर यह बयान दिया था कि इतनी जल्दी बंटावारा नहीं होता है.

हालांकि लालू से पहले तेजस्वी यादव ने यह बयान दिया था कि सीटों के बंटवारे की बात मीडिया के साथ क्यों शेयर की जाएगी. हो सकता है ये हो गया हो. बता दें कि इसी तरह का बयान पार्टी के विधायक भाई वीरेंद्र ने भी दिया था. भाई वीरेंद्र ने कहा था कि हर दल के लोग अपने-अपने अनुसार सीट मांगते हैं. मांगने से नहीं मिलता है, जिसकी जितनी जमीनी हकीकत होती है वो मान जाते हैं समय पर. शीर्ष नेतृत्व तय कर चुके हैं. गुप्त रूप से रखा गया है.

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी बोले- '...तो पलटने में क्या दिक्कत है?', कहा- 'RJD के दबाव में विचलित हो गए CM नीतीश कुमार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget