एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन में बवाल तय! दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया अपना मास्टरप्लान, इन सीटों का नाम लेते हुए कह दी बड़ी बात

Lok Sabha Elections 2024: कुछ दिन पहले ही दीपांकर भट्टाचार्य ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सूची तैयार करके पत्र भेजा था. अब उन्होंने खुद इसके बारे में जिक्र किया है.

पटना: मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी और सीट शेयरिंग को लेकर सभी पार्टियों को राज्यों में तालमेल करने के निर्देश दिए गए थे. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और किसे कितनी सीटें दी जाएंगी यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन पार्टियों ने इशारों-इशारों में दावा करना शुरू कर दिया है. ऐसी चर्चा है कि सीटों को लेकर महागठबंधन में बवाल होना तय है. आसानी से बहुत कुछ नहीं होने वाला है. सीपीआईएमएल ने अपनी तैयारी के बारे में बताया है.

कुछ दिन पहले ही भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सूची तैयार करके पत्र भेजा था. सोमवार (11 सितंबर) को दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने सीटों की डिमांड नहीं की है. पत्र में हमने यह लिखा है कि 2020 में बिहार में हमारी पार्टी मजबूत हुई है.  12 विधायक हमारे जीत कर आए हैं. उनमें 9 लोकसभा सीटों पर हमारी मजबूती दिख रही है. उन 9 लोकसभा सीटों की सूची हमने लालू प्रसाद यादव को दी है. उन्होंने कहा कि इसे सीटों की डिमांड नहीं समझें, हमने सिर्फ अपनी मजबूती के बारे में बताया है.

2019 में कांग्रेस को आई थी मात्र एक सीट

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2019 में कांग्रेस को मात्र एक सीट आई थी. 39 सीटों पर एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज की थी. इस बार हमने अभी तक छह सीटों पर जोर-शोर से तैयारी की है. उन छह सीटों पर बड़े-बड़े सम्मेलन भी किए हैं जिसमें जनता का उत्साह भी काफी देखने को मिला है. उन्होंने छह सीटों का नाम बताया. कहा कि सीवान, जहानाबाद, आरा, काराकाट, बक्सर और पाटलिपुत्र लोकसभा सीटों पर तैयारी अच्छी है.

'गरीबों के साथ शिखर सम्मेलन में मजाक'

जी20 शिखर सम्मेलन पर दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि जिस तरह से दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के नाम पर लॉकडाउन किया गया, गरीबों की झोपड़ियां हटाई, कई जगह झोपड़ियों के आगे पर्दा लगाया गया यह पूरी तरह गलत है. भारत गरीब देश है यह सब जानते हैं फिर जानबूझकर यह दिखाने का कि हम अमीर हैं यह कहां तक सही है? उन्होंने कहा कि हमें लगता है गरीबों के साथ शिखर सम्मेलन में मजाक किया गया है.

यह भी पढ़ें- Land for Job Scam: लालू प्रसाद यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीबीआई को मिली नई चार्जशीट की मंजूरी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget