एक्सप्लोरर

KK Pathak: पटना के डीएम चंद्रशेखर और केके पाठक आमने-सामने, छुट्टी के मुद्दे पर शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र

Patna School Holiday: माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद से पटना के डीएम को भिजवाए पत्र में कहा है कि आपने शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी स्कूलों को बंद किया है.

पटना: राजधानी पटना के डीएम चंद्रशेखर (DM Chandrashekhar) ने स्कूलों की छुट्टी फिर बढ़ा दी है. इसके बाद फिर उनको केके पाठक (KK Pathak) ने पत्र भिजवा है. शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद से पटना के डीएम को भिजवाए पत्र में कहा है कि आपने शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी स्कूलों को बंद किया है. यह विभाग के आदेश का साफ तौर पर उल्लंघन किया गया है. आप स्कूल बंद करने के लिए शिक्षा विभाग से अनुमति नहीं ले रहे हैं.

'शीतलहर में सिर्फ बच्चों की सेहत पर कैसे असर पड़ता है?'

शिक्षा विभाग के पत्र में पटना के डीएम को कहा गया है कि आपने क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर धारा 144 के तहत त्रुटिपूर्ण आदेश निकाला है. आंख मूंदकर सरकारी स्कूलों में धारा 144 लगा कर स्कूल बंद करना गलत है. पत्र में कहा गया की शीतलहर में सिर्फ बच्चों की सेहत पर कैसे असर पड़ता है? बुजुर्ग, बीमार लोगों की सेहत पर भी तो असर पड़ता. दुकानों, पार्क, मॉल में बच्चे जा रहे हैं उसके लिए आपने धारा 144 लगाया क्या?

पटना के डीएम और शिक्षा विभाग के बीच लेटरबाजी जारी

बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने 20 जनवरी को एक आदेश जारी किया था कि बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के स्कूल बंद न किए जाएं. आदेश के बाद भी पटना के डीएम ने कक्षा 8वीं तक स्कूल को बंद कर दिया. इस पर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया. इससें लिखा था कि अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले के सारे स्कूलों को खुला रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करें. इस पत्र पर डीएम ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों के तहत कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद रखने का न्यायिक आदेश निर्गत किया गया है. इसमें विभागीय अनुमति लेने का प्रावधान नहीं है. इसके बाद फिर से छुट्टी को डीएम ने बढ़ा दिया. इस पर फिर से शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Karpoori Thakur: कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न के ऐलान पर खुश हुए CM नीतीश, मोदी सरकार को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget