एक्सप्लोरर

बिहार भाजपा के युवा चेहरा रहे ऋतुराज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने बनाया पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री, जानें खास बातें

ऋतुराज सिन्हा 2005 से राजनीति में सक्रिय हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में फ्रंटलाइन पर काम करते दिखे थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋतुराज को कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी.

पटनाः बिहार भाजपा के युवा चेहरा रहे ऋतुराज सिन्हा (Rituraj Sinha) को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है. ऋतुराज सिन्हा के राजनीतिक सफर की अगर बात की जाए तो वो 2005 से राजनीति में सक्रिय हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में फ्रंटलाइन पर काम करते दिखे थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋतुराज सिन्हा को कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी. 2015 में ऋतुराज सिन्हा को अमित शाह ने प्रचार अभियान समिति के सदस्य के तौर पर दायित्व सौंपा था.

ऋतुराज सिन्हा 2017 से 2020 के बीच नित्यानंद राय की प्रदेश कमेटी में बतौर प्रदेश पदाधिकारी भी काम कर चुके हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय दायित्व दिया गया. ऋतुराज 2019 के लोकसभा चुनाव में नेशनल कैंपेन कमेटी के सदस्य बनाए गए थे. इस कमेटी में आठ सदस्य थे जिसका नेतृत्व उस समय अरुण जेटली कर रहे थे. ऋतुराज ने इस दौरान भी अपनी काबिलियत साबित की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चहेते बन गए.

बिहार भाजपा के युवा चेहरा रहे ऋतुराज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने बनाया पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री, जानें खास बातें

यह भी पढ़ें- Bihar Unlock Update: कोरोना वायरस को देखते हुए अभी 30 नवंबर तक बनी रहेगी सख्ती, शादी और बारात के लिए देख लें शर्तें 

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी मिली थी जिम्मेदारी

2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान ऋतुराज सिन्हा बीजेपी के मेनिफेस्टो आत्मनिर्भर बिहार के सूत्रधार के तौर पर सामने आए और उन्होंने मेनिफेस्टो में कई सारी ऐसी चीजों को शामिल करवाया जिससे बीजेपी को आम लोगों से कनेक्ट करने में बड़ी मदद मिली. उसका नतीजा भी निकल कर आया और बीजेपी ने बड़ी जीत विधानसभा चुनाव में हासिल की है.

बता दें कि ऋतुराज एक सफल उद्यमी भी हैं. ऋतुराज सिन्हा को कई बार सरकारी दायित्व भी मिलता रहा है. हाल के दिनों में ही ऋतुराज सिन्हा को नेशनल कैडेट कोर के पुनर्गठन और आधुनिकीरण के लिए काम करने वाली कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इस दौरान ऋतुराज में एनसीसी के लिए कई सारी ऐसी योजनाएं पर काम करना शुरू किया जिससे उन्हें चारों तरफ सराहा जाने लगा. ऋतुराज सिन्हा को बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने से युवाओं में बीजेपी ने सीधा संदेश दिया है. राजनीति के जानकार बताते हैं कि बीजेपी के इस निर्णय से कई इलाकों में फायदा भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Swachh Survekshan 2021: बिहार के कई शहरों ने अंडर-10 में बनाई जगह, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बोले- और बेहतर करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget