एक्सप्लोरर

Bihar Unlock Update: कोरोना वायरस को देखते हुए अभी 30 नवंबर तक बनी रहेगी सख्ती, शादी और बारात के लिए देख लें शर्तें

Coronavirus Guidelines Bihar: आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया गया है. शादी विवाह में पहले की तरह तीन पहले सूचना देनी होगी.

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए अभी 30 नवंबर तक सख्ती जारी रहेगी. मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद के हस्ताक्षर से शनिवार को आदेश जारी हुआ. अभी लोगों को मास्क का उपयोग अनिवार्य है. वहीं, दुकानों, सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के लोग हमेशा मास्क लगाए रहेंगे. इन प्रतिष्ठानों में आगंतुकों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी.

जिला प्रशासन को भी दिए गए निर्देश

शनिवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया कि वह भीड़ वाली जगह, सार्वजनिक वाहन, पार्क एवं सामाजिक समारोहों में शारीरिक दूरी के पालन पर नजर रखे. किसी स्थान, बाजार या प्रतिष्ठान में कोविड से जुड़े नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो जिला प्रशासन उसे बंद करा दे. आदेश के मुताबिक सभी शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे. इसके दायरे में आंगनबाड़ी केंद्रों और छोटे बच्चों के प्री स्कूलों को भी रखा गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार के नालंदा में हुआ पकड़ौआ विवाह, छठ के समय ही प्रसाद पहुंचाने के लिए आया था युवक, Video Viral होने के बाद खुलासा

गाइडलाइन को एक नजर में देख लें

  • सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेनी होगी. प्रशासन यह भी तय करेगा कि आयोजन में कितने लोग शामिल होंगे.
  • विवाह की सूचना तीन दिन पहले स्थानीय थाने को देनी होगी. डीजे और बारात जुलूस पर पाबंदी कायम रहेगी. अंतिम संस्कार और श्राद्ध में भी पहले की पाबंदी जारी रहेगी.
  • राजगीर के कुंड में स्नान करने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना होगा. ऐसे लोग इस जांच से मुक्त रहेंगे, जिनके पास 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट है.
  • सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पुल, रेस्टोरेंट एवं खाने के होटल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे. सभी तरह के स्टेडियम एवं स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स कोविड के नियमों का पालन करते हुए खुले रहेंगे. सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे.
  • उन राज्यों, जहां कोराना के मामले आज भी अधिक सक्रिय हैं और डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले आ रहे हैं, वहां से किसी भी माध्यम से आने वाले यात्रियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा. इसके लिए रेलवे स्टेशन एवं हवाई अड्डे पर जांच की व्यवस्था होगी. 72 घंटे पहले की जांच रिपोर्ट वाले यात्रियों को एंटीजन टेस्ट से मुक्त रखा गया है.
  • सार्वजनिक वाहनों में सभी सीटों पर बैठकर सफर होगा. बस के अंदर खड़ा रह कर या छत पर बैठ कर सफर की इजाजत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: रात में धूमधाम से हुई सगाई, सुबह नींद खुली तो लड़का पक्ष के साथ हो गया ‘खेल’, थाने पहुंचा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget