एक्सप्लोरर

लोकसभा में बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह- कोसी-मेची लिंक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में दी जाए स्वीकृति

कोसी-मेची लिंकिंग परियोजना देश की दूसरी रिवर लिंकेज परियोजना है. 4,900 करोड़ के लागत की इस परियोजना को लगभग पांच वर्षों में पूरा किया जाना है.

पटना: जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने गुरुवार को लोकसभा के प्रश्नकाल में बिहार के कोसी-मेची लिंक परियोजना को राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना के रूप में स्वीकृति देने की मांग उठाई. उन्होंने सदन में प्रश्न काल के दौरान कहा कि केंद्र सरकार का ये निर्णय है कि 2 लाख हेक्टेयर से ज्यादा सिंचाई क्षमता वाली जो योजनाएं होंगी, उन्हें राष्ट्रीय योजना घोषित किया जाएगा. ऐसे में बिहार के कोसी-मेची लिंक परियोजना 2 लाख 17 हजार हेक्टेयर में सिंचाई का पटवन करेगा तो क्या उसे राष्ट्रीय योजना के रूप में घोषित किया जाएगा?

जानें क्या है कोसी-मेची लिंकिंग परियोजना

बता दें कि कोसी-मेची लिंकिंग परियोजना देश की दूसरी रिवर लिंकेज परियोजना है. 4,900 करोड़ के लागत की इस परियोजना को लगभग पांच वर्षों में पूरा किया जाना है. इस परियोजना के तहत 72 किमी. नहर के माध्यम से पश्चिम में कोसी को पश्चिम में किशनगंज में मेची बेसिन के साथ जोड़ा जाएगा. साथ ही इस नहर को पूर्व में महानंदा बेसिन के साथ भी जोड़ा जाएगा.

Muzaffarpur Cataract Operation: सिविल सर्जन ने माना- गलती हुई है, जितने भी ऑपरेशन हुए सबकी मांगी गई लिस्ट

इस परियोजना के माध्यम से सीमांचल क्षेत्र के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में सिंचाई की भी व्यवस्था की जाएगी. कोसी-मेची लिंक परियोजना के क्रियान्वयन के बाद बिहार में आने वाली बाढ़ को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि एक चैनल बन जाने के बाद नदियों के बढ़े हुए जलस्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें -

Caste Census: बिहार में कराई जाएगी जातीय जनगणना, तेजस्वी यादव के साथ विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

बिहारः ‘मुजफ्फरपुर कांड’ पर RJD, Congress और BJP ने नीतीश कुमार को घेरा, अजीत शर्मा ने कहा- मंगल पांडेय इस्तीफा दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget