एक्सप्लोरर

Caste Census: बिहार में कराई जाएगी जातीय जनगणना, तेजस्वी यादव के साथ विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

आज सभी दल के नेताओं ने मिलकर अपनी बातों को रखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई बातचीत के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि चार दिनों के अंदर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी.

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना (Caste Census) कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और विपक्षी दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की. आज सभी दल के नेताओं ने मिलकर अपनी बातों को रखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई बातचीत के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि चार दिनों के अंदर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी. नीतीश कुमार पहले भी कह चुके हैं कि राज्य सरकार (State Government) अपने खर्च से जातीय जनगणना कराएगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक में यह चर्चा होगी कि इसका क्या प्रारूप होगा. सभी विपक्षी दलों को मजबूती के साथ एकजुटता से सरकार पर दबाव बनाने के लिए तेजस्वी यादव ने धन्यवाद दिया. कहा कि निति आयोग की रिपोर्ट में 51 फीसद लोग जो गरीब हैं, वे कौन हैं? कोई गरीब ना रहे, सबको लाभ मिले इसके लिए जातीय जनगणना जरूरी है. किसी सरकार के पास डाटा नहीं है और जबतक सही डाटा नहीं होगा तब तक सही विकास नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- बिहारः ‘मुजफ्फरपुर कांड’ पर RJD, Congress और BJP ने नीतीश कुमार को घेरा, अजीत शर्मा ने कहा- मंगल पांडेय इस्तीफा दें

सबको मिलेगा इसका लाभः तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना को जातीय भेदभाव की दृष्टि सें नहीं देखना चाहिए. इससे जो लोग समाज में पीछे छूट गए हैं उनको लाभ मिलेगा. हमने इस मामले को पहले भी उठाया था. नीतीश कुमार से कई बार बोल चुके हैं और विधानसभा से दो बार पारित हो गया है और ये तो होना ही है. आज हमलोगों ने इसलिए मुलाकात की ताकि ये जल्दी करा दिया जाए.

हम नीतीश कुमार के निर्णय के साथः बीजेपी

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि हमलोग राष्ट्रवादी हैं. जाति में विश्वास नहीं करते हैं. केंद्र सरकार जो निर्णय लेगी हम उसके साथ हैं. हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद की है और सभी भारतीय एक हैं. प्रधानमंत्री जो करेंगे हमें मान्य होगा. जेडीयू अलग पार्टी है. बिहार के विकास के लिए जेडीयू जो सोच रखती है वैसा बीजेपी नहीं सोचती है. नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और अगर वो निर्णय लेते हैं तो हमलोग पूरी मुस्तैदी के साथ उस निर्णय के साथ हैं.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Cataract Operation: सिविल सर्जन ने माना- गलती हुई है, जितने भी ऑपरेशन हुए सबकी मांगी गई लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget