एक्सप्लोरर

बिहारः ‘मुजफ्फरपुर कांड’ पर RJD, Congress और BJP ने नीतीश कुमार को घेरा, अजीत शर्मा ने कहा- मंगल पांडेय इस्तीफा दें

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि निश्चित रूप से सरकार इसपर संज्ञान नहीं ले रही है. कहा कि सरकार हर चीज में कहती है कि जांच चल रही है और हर केस में सरकार के लोग मिले रहते हैं.

पटनाः मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में गलत ऑपरेशन से आंखों की रोशनी जाने का मामला गुरुवार को विधानसभा में जोरदार गूंजा. कांग्रेस के नेता अजीत शर्मा (Ajeet Sharma) ने कहा कि जनता जान रही है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. मुजफ्फरपुर में आंखों का ऑपरेशन होने के बाद कई लोगों की आंख खराब हो गई. सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को कार्रवाई करनी चाहिए. जिनकी आंखें खराब हुई हैं उनकी आंखें ठीक कराई जानी चाहिए. इसके लिए उन्हें दिल्ली या जहां से भी हो सके उनकी मदद करनी चाहिए और परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए.

अजीत शर्मा ने कहा कि जिनलोगों ने ऐसा काम किया है उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उनके कंट्रोल में डॉक्टर नहीं हैं. गलत तरीके से डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं और सबकी आंखें खराब हो रही हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम हो रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा के बाहर फिर बवाल, SSP और DM के लिए रोकी मंत्री की गाड़ी, जीवेश मिश्रा ने कहा- सदन में नहीं जाऊंगा

आरजेडी और बीजेपी ने भी उठाए सवाल

आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि निश्चित रूप से सरकार इसपर संज्ञान नहीं ले रही है. हमलोग ने इस मामले को सदन में उठाया था कि वहां ऑपरेशन से 18 लोगों की आंख चली गई. सरकार को इसपर संज्ञान लेना चाहिए और जो पीड़ित व्यक्ति हैं उसको सरकारी मदद मिलनी चाहिए. उन्हें आर्थिक मुआवजा मिलना चाहिए. जिन लोगों ने ऐसे ऑपरेशन किया है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार हर चीज में कहती है कि जांच चल रही है और हर मामले में सरकार के लोग ही मिले रहते हैं. इस दौरान बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि ये लापरवाही है और जिसने भी ऐसा किया है उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Exclusive: पुलिस से कहा- 15 लाख से कम में नहीं होगा मैनेज, ललन सिंह का दबाव है, यह बात कह फंस गया बिहार का DIG

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget