एक्सप्लोरर

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, उधर तेजस्वी यादव ने उठाया दूसरा मुद्दा

CP Radhakrishnan: तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि जगदीप धनखड़ कहां हैं? किसी को पता नहीं, न कोई हेल्थ बुलेटिन जारी हुआ, न ही कुछ जारी हुआ. क्या उन्हें नजरबंद किया गया है?

उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को हुए चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बाजी मार ली. इसमें कुल 788 लोगों को वोट देने का अधिकार था, जिनमें से 781 ने हिस्सा लिया. सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट ही मिले. रिजल्ट के बाद अब जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है.

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, "पहले दिन से तय था कि एनडीए के जो उम्मीदवार हैं राधाकृष्णन वही उपराष्ट्रपति बनेंगे. वो 1978 में चौधरी चरण सिंह की किसान रैली में भी आए थे. चंद्रशेखर जी की पदयात्रा में भी शामिल रहे थे." एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. 

हमने मजबूती से अपना पक्ष रखा: तेजस्वी 

उधर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपराष्ट्रपति के चुनाव पर अलग ही मुद्दा उठा दिया. कहा, "...मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली. हमने मजबूती से अपना पक्ष रखा, चुनाव क्यों हो रहा है? जगदीप धनखड़ वाकई बीमार थे या उन्हें बीमार करा दिया गया, उन्होंने शाम तक सदन बहुत अच्छे से चलाया. अब वे कहां हैं? किसी को पता नहीं, न कोई हेल्थ बुलेटिन जारी हुआ, न ही कुछ जारी हुआ, क्या उन्हें नजरबंद किया गया है ताकि असली वजह सामने न आए..."

उन्होंने आगे कहा, "हम माई बहन मान योजना का फॉर्म भरवा रहे हैं और सरकार बनने पर इसे लागू करेंगे. हम लोगों से कहना चाहते हैं कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें... अगर हम फॉर्म भरवा रहे हैं तो हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है. हम कौन सा गैरकानूनी काम कर रहे हैं? हमारे कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने से काम नहीं चलेगा..."

उपेंद्र कुशवाहा ने भी दी राधाकृष्णन को बधाई

एनडीए में शामिल नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, अपार जीत के साथ देश के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने वाले NDA प्रत्याशी श्री सीपी राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं. देश के प्रति आपकी अटूट निष्ठा, दृढ़ संकल्प और लंबा अनुभव भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सशक्त व उज्ज्वल बनाएगा."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की नई टीम पर जन सुराज ने उठाए सवाल, कहां हो गई गड़बड़?
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget