एक्सप्लोरर

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर क्या बोले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? जानें

CP Radhakrishnan New Vice President: बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने सीपी राधाकृष्णन की जीत पर कहा कि ये देश के लिए अच्छी खबर है. विपक्षी सांसदों ने भी अंतरात्मा की आवाज पर उन्हें वोट दिया.

एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं. मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को हुए चुनाव में उन्हें 452 वोट मिले. जीत के बाद लगातार उन्हें बधाई दी जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नए उपराष्ट्रपति को बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है, "एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री सीपी राधाकृष्णन जी को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं."

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से भी बधाई दी गई है. एक्स हैंडल से लिखा गया, "जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से श्री सीपी राधाकृष्णन जी को भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं." 

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बधाई संदेश में लिखा है, "NDA उम्मीदवार श्री सीपी राधाकृष्णन जी को उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार विजय की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. 452 मतों से प्राप्त यह ऐतिहासिक जीत न केवल आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली पर विश्वास की मुहर है, बल्कि यह राष्ट्र की सशक्त लोकतांत्रिक परंपरा की भी जीत है. आपके नेतृत्व में उपराष्ट्रपति पद और भी गौरवशाली होगा तथा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत रहेगी."

शाहनवाज हुसैन बोले- देश के लिए अच्छी खबर

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत पर कहा, "देश के लिए अच्छी खबर है कि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति होंगे, उन्हें 452 वोट मिले, विपक्षी सांसदों ने भी अपनी अंतरात्मा की आवाज पर उन्हें वोट दिया, उन्हें वे पसंद आए. यह बहुत बड़ी जीत है... मैं सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई देता हूं."

यह भी पढ़ें- सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, उधर तेजस्वी यादव ने उठाया दूसरा मुद्दा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget