एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election 2022: JDU ने दो नाम की घोषणा की, पुराने कार्यकर्ता रविंद्र सिंह और अफाक अहमद को बनाया उम्मीदवार

JDU MLC candidates: जेडीयू ने दो एमएलसी उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता रविंद्र प्रसाद सिंह और अफाक अहमद खां को उम्मीदवार बनाया है.

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election 2022) के लिए जेडीयू ने अपने दो एमएलसी उम्मीदवारों (JDU MLC candidates) के नाम की घोषणा कर दी है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. पार्टी ने पुराने कार्यकर्ता रविंद्र प्रसाद सिंह और अफाक अहमद खां को उम्मीदवार बनाया है. रविन्द्र सिंह पुनपुन के रहने वाले है, जबकि अफाक अहमद खां गया के रहने वाले हैं. दोनों साल 1985 से लोक दल के समय से ही नीतीश कुमार के साथ जुड़े हैं.

गौरतलब है कि जेडीयू ने विधान परिषद चुनाव में भी राज्यसभा चुनाव की तरह ही संगठन से जुड़े लोगों को महत्व दिया है. रविंद्र सिंह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं, जबकि अफाक अहमद राष्ट्रीय महासचिव हैं. वहीं, प्रत्याशी बनाए जाने पर रविंद्र सिंह और अफाक अहमद ने सीएम नीतीश कुमार और दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को धन्यवाद दिया है. साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं. इधर, बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, जबकि नौ जून को नामांकन की अंतिम तिथि है.

ये भी पढ़ें- BJP की जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की मांग पर CM नीतीश ने की तल्ख टिप्पणी, कहा- सिर्फ नियम बना देने से कुछ नहीं होगा

RJD के 3 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा किया दाखिल

वहीं, आरजेडी के तीनों उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक पांडेय  विधानसभा पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया. बता दें कि आरजेडी ने युवा नेता कारी सोहैब, महिला प्रकोष्ठ की महासचिव मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है. दलित महिला मुन्नी देवी के नाम का ऐलान कर आरजेडी ने सभी को चौंका दिया. साथ ही ए टू जेड की पार्टी होने का दावा भी बुलंद किया.

20 जून को एमएलसी चुनाव के लिए होगी वोटिंग

बता दें कि 21 जून को बिहार विधान परिषद की सात सीटें खाली हो रही हैं. इसी को लेकर चुनाव होना है. 21 जून को जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें कमर आलम, गुलाम रसूल, रणविजय कुमार सिंह, सीपी सिन्हा, अर्जुन सहनी, रोजिना नाजिश और पूर्व मंत्री अर्जुन सहनी शामिल हैं. इसके नामांकन की अंतिम तिथि नौ जून है. एमएलसी चुनाव के लिए 20 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bihar MLC Election 2022: RJD के तीनों उम्‍मीदवारों ने नामांकन पर्चा किया दाखिल, कैंडिडेट को लेकर NDA में सस्‍पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget