एक्सप्लोरर

BJP की जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की मांग पर CM नीतीश ने की तल्ख टिप्पणी, कहा- सिर्फ नियम बना देने से कुछ नहीं होगा

नीतीश कुमार ने कहा कि जब सरकार में आए थे तो प्रजनन दर 4.3 था, जो अब घटकर 3 पर आ गया है. साल 2012-13 में इसका पूरा अध्ययन कराया गया है. लड़की जब पढ़ लेगी तो सब ठीक हो जाएगा.

पटना: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्य में जनसंख्‍या नियंत्रण कानून (Population Control Law) लागू करने की मांग पर तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि सिर्फ नियम कानून बना देने से कुछ नहीं होता है. काम ऐसा हो कि सभी लोग उसे स्वभावतः करने लगें. चीन का ही पता कर लीजिए. हम चीन गए थे तो वहां भी इसके संबंध में अनुभव मिला था. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सबका अपना-अपना विचार है, पर हमारा इसपर अपना विचार है सबको जागरूक कीजिए. तभी फायदा होगा. लड़की जब पढ़ लेगी तो सब ठीक होगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब सरकार में हमलोग आए थे तो प्रजनन दर (Fertility Rate) 4.3 था जो अब घटकर 3 पर आ गया है. 2012-13 में इसका पूरा अध्ययन कराया गया. पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तब प्रजनन दर देश का और अपने यहां का भी दो था. अगर पत्नी इंटर पास है तो जो देश का प्रजनन दर उससे भी थोड़ा कम था. उसी समय लड़कियों को और शिक्षित करने का काम शुरू कराया, उसी का नतीजा है कि लड़कियां पढ़ने लगी हैं और अब प्रजनन दर राज्य में घटकर 4.3 से 3 पर पहुंच गया है. ये जो काम हमलोग कर रहे हैं उसको जारी रखेंगे तो चार-पांच साल में प्रजनन दर दो पर पहुंच जाएगा. मुख्यमंत्री ने उक्त बातें जनता दरबार कार्यक्रम के बाद सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कही.

ये भी पढ़ें- Bihar MLC Election: कपड़ा धोने वाली RJD उम्मीदवार मुन्नी देवी के पास 23 लाख की संपत्ति, नामांकन के बाद BJP पर हुईं हमलावर

'एक धर्म की आबादी जिस रफ़्तार से बढ़ रही है उसकी सही जानकारी हो'

बता दें कि बिहार में जातीय गणना के साथ ही बीजेपी ने जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की भी मांग की है. जातिगत गणना को लेकर हुए कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के बाद राज्य के वन पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) ने कहा था कि जातिगत गणना तो अब हो ही रहा है, अब जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण क़ानून भी बिहार में लागू हो जाए, ताकि बिहार में जिस रफ़्तार से एक धर्म की आबादी बढ़ रही है उसकी जानकारी भी जनता के समाने आए. अब इसमे ज़रा भी देर नहीं होनी चाहिए और बिहार में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून लागू कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Bihar NDA: जातिगत गणना पर समर्थन के साथ ही तकरार शुरू, JDU ने ठुकराई BJP की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget