एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election 2022: RJD के तीनों उम्‍मीदवारों ने नामांकन पर्चा किया दाखिल, कैंडिडेट को लेकर NDA में सस्‍पेंस बरकरार

Bihar MLC Election 2022: आरजेडी के 3 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. लालू यादव की मौजूदगी में सोमवार को कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक पांडेय ने नामांकन किया.

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election 2022) के लिए आरजेडी के तीनों उम्मीदवारों (RJD MLC candidates) ने सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मौजूदगी में कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक पांडेय  विधानसभा पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं, बिहार एनडीए की तरफ से अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी नहीं हुई है.

बता दें कि आरजेडी ने युवा नेता कारी सोहैब, महिला प्रकोष्ठ की महासचिव मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है. दलित महिला मुन्नी देवी के नाम का ऐलान कर आरजेडी ने सभी को चौंका दिया. साथ ही ए टू जेड की पार्टी होने का दावा भी बुलंद किया. मुन्नी देवी को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने उन्हें अपने साथ आवास ले गए और भगवत गीता भेंट किया. साथ ही जीत के लिए प्रार्थना भी की.

ये भी पढ़ें- Samastipur Mass Suicide Case: तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- डबल इंजन के बड़बोलेपन पर करारा तमाचा है यह घटना

सहयोगियों को दरकिनार कर RJD ने कराया उम्मीदवारों का नामांकन

वहीं, विधान परिषद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद आरजेडी को अपने सहयोगी दलों का विरोध भी झेलना पड़ा. कांग्रेस और वाम दलों ने इसपर अपनी नाराजगी व्यक्त की. हालांकि, आरजेडी ने उसे दरकिनार करते हुए आज अपने उम्मीदवारों का नामांकन करा दिया. वहीं, एनडीए की ओर से अभी तक उम्मीदवारों के नाम की चर्चा सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि जेडीयू और बीजेपी में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है.

एमएलसी चुनाव के लिए 20 जून को होगी वोटिंग

बता दें कि 21 जून को बिहार विधान परिषद की सात सीटें खाली हो रही हैं. इसी को लेकर चुनाव होना है. 21 जून को जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमें कमर आलम, गुलाम रसूल, रणविजय कुमार सिंह, सीपी सिन्हा, अर्जुन सहनी, रोजिना नाजिश और पूर्व मंत्री अर्जुन सहनी शामिल हैं. इसके नामांकन की अंतिम तिथि नौ जून है. एमएलसी चुनाव के लिए 20 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav ने संपूर्ण क्रांति दिवस पर वीडियो संदेश जारी कर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई नए रूट पर चलेगी मेट्रो ट्रेन, लिया गया फैसला
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई नए रूट पर चलेगी मेट्रो ट्रेन, लिया गया फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget