एक्सप्लोरर

जन सुराज पार्टी में किस आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन? जानिए प्रशांत किशोर ने किसे दिया 'पावर'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कर दिया है कहा कि पार्टी में कोई व्यक्ति या नेताओं का समूह उम्मीदवारों का चयन नहीं करेगा. उन्होंने उदाहरण देते हुए सब कुछ समझाया है.

Prashant Kishor News: बिहार में अलग-अलग राजनीतिक दल 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना गणित सेट करने में जुट गए हैं. कोई बिहार में यात्रा पर निकल गया है तो कोई पार्टी के अंदर ही रणनीति तैयार कर रहा है. 2025 के विधानसभा चुनाव में इस बार एक जन सुराज पार्टी के नाम से नए दल की एंट्री हुई जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने पार्टी बनाने के साथ ही एक से एक दावे कर विपक्ष के होश उड़ा दिए हैं. अब उन्होंने एक बार फिर इस बारे में बताया है कि कैसे पार्टी में चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन जनता के माध्यम से किया जाएगा, ना कि किसी नेता या पार्टी के समूह की ओर से होगा. उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल होगी जहां पहली बार भारत में किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय से होगा.

उदाहरण देते हुए प्रशांत किशोर ने समझाई पूरी बात

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई व्यक्ति या नेताओं का समूह उम्मीदवारों का चयन नहीं करेगा. अमेरिका की तरह, जहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का चयन जनता करती है, ठीक उसी प्रकार जन सुराज में भी उम्मीदवार जनता के माध्यम से चुने जाएंगे. उदाहरण देते हुए कहा, "अमेरिका में जब राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होता है तो कोई एक व्यक्ति या पार्टी का अध्यक्ष यह तय नहीं करता कि डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस को टिकट मिलेगा. उम्मीदवार खुद को प्रस्तुत करते हैं, जनता और पार्टी के बीच जाकर अपनी बात रखते हैं, और अंत में जिसे जनता चुनती है, वही उम्मीदवार बनता है."

पीके ने आगे कहा कि बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है यहीं से एक नया आगाज होगा. मार्च से पहले जो भी लोग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं, उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. इसके बाद मार्च से नवंबर तक जन सुराज के संस्थापक सदस्य और जनता मिलकर इन उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेंगे. अंत में जिस पर जनता की मुहर लगेगी वही जन सुराज का आधिकारिक उम्मीदवार बनेगा.

यह भी पढ़ें- 'भाजपा के लोग...', सरकारी आवास से सामान 'चोरी' करने के आरोप पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में देर रात बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ शराब पार्टी में हुआ था विवाद
पटना में देर रात बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों के साथ शराब पार्टी में हुआ था विवाद
बिहार: जून में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, सामान्य से 46% कम बारिश, जुलाई में भी राहत के आसार कम
बिहार: जून में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, सामान्य से 46% कम बारिश, जुलाई में भी राहत के आसार कम
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget