एक्सप्लोरर

बेंगलुरु-मंबुई और दिल्ली से पर्व पर बिहार आना मुश्किल, ट्रेनों में टिकट फुल, फ्लाइट का किराया 20 हजार

Bihar News: बेंगलुरु से पटना के लिए 27 अक्टूबर को हमसफर में 195 वेटिंग है. नई दिल्ली से राजेंद्र नगर तक चलने वाली संपूर्ण क्रांति में 27 अक्टूबर की तारीख में स्लीपर क्लास में 121 वेटिंग है. 

Ticket Crisis in Festival: 31 अक्टूबर को दिवाली है. इसके लगभग एक सप्ताह बाद यानी सात नवंबर को बिहार का महान पर्व छठ पूजा है. बिहार से बाहर रहने वाले लोग इस पर्व पर घर जरूर आते हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी ट्रेनों में सीट फुल हो गई है. फ्लाइट का किराया भी आसमान छू रहा है. 31 अक्टूबर को दिवाली है और ऐसे में लोग 27 या 28 अक्टूबर को घर आना चाहेंगे. ऐसे में हमने बुधवार (09 अक्टूबर) को कुछ बड़े शहरों से पटना के बीच ट्रेन और फ्लाइट का स्टेटस चेक किया. पढ़िए क्या अपडेट है.

मुंबई से पटना: 27 और 28 अक्टूबर की तारीख में मुंबई से पटना के लिए पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक समेत कई ट्रेनें हैं. हालांकि किसी भी ट्रेन में सीट नहीं है. स्लीपर से लेकर एसी तक वेटिंग में है. तत्काल एक ऑप्शन हो सकता है.
नई दिल्ली और आनंद विहार से पटना: नई दिल्ली और आनंद विहार से पटना के रूट में कई ट्रेनें हैं, लेकिन नवंबर की बात छोड़िए दिसंबर तक सीटें फुल हैं. कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं लेकिन उनमें भी वेटिंग है. नई दिल्ली से राजेंद्र नगर तक चलने वाली संपूर्ण क्रांति में 27 अक्टूबर की तारीख में स्लीपर क्लास में 121 वेटिंग है. 
बेंगलुरु से पटना: बेंगलुरु से पटना के लिए 27 अक्टूबर को हमसफर में 195 वेटिंग है. संघमित्रा की बात करें तो इस ट्रेन के स्लीपर कोच में 248 वेटिंग है. थर्ड एसी और अन्य एसी क्लास में भी टिकट फुल है. एक स्पेशल ट्रेन दानापुर तक आती है उसमें भी सीट नहीं है.
हैदराबाद से पटना: हैदराबाद से पटना के लिए सिकंदराबाद-दानापुर सुपरफास्ट में तो वेटिंग टिकट भी नहीं है. स्लीपर-एसी सब फुल है. सिकंदराबाद से दानापुर तक के लिए एक स्पेशल ट्रेन (03226) भी है लेकिन उसमें भी टिकट वेटिंग में है.

फ्लाइट का किराया क्या है?

दिवाली पर घर आना चाहते हैं तो 27 अक्टूबर की तारीख में बेंगलुरु से पटना तक का किराया 16 से 17 हजार तक देना पड़ेगा. दिल्ली से पटना तक के लिए किराया ठीक है. थोड़ा महंगा है लेकिन 11 से 12 हजार में मिल जाएगा. सबसे अधिक दिक्कत मुंबई वालों के लिए है. अगर ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो फ्लाइट ऑप्शन है लेकिन किराया बहुत महंगा है. मुंबई से पटना के लिए 27 अक्टूबर की तारीख में आपके 19 से 20 हजार रुपये देने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- जन सुराज पार्टी में किस आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन? जानिए प्रशांत किशोर ने किसे दिया 'पावर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget