एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'पुरानी शराब और नई बोतल...', नीतीश-तेजस्वी सरकार पर क्यों भड़के गिरिराज सिंह? कर दी बड़ी मांग

Giriraj Singh Cpmment: शिक्षक बहाली के रिजल्ट को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने बिहार के लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम किया है.

पटना: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार (03 नवंबर) को नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर जमकर हमला किया. पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने बड़ी मांग करते हुए कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी कर शिक्षक बहाली का हिसाब दे. गिरिराज सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ से लेकर आम लोग कह रहे हैं कि शिक्षकों की नियुक्ति में नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने बिहार के लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम किया है.

शिक्षक नियुक्ति पर उठ रहे सवाल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 30 से 35 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है. पुरानी शराब और बोतल नई कर दी गई है. बाहर के लोगों को बिहार में नौकरी दी गई. बिहार सरकार इस पर श्वेत पत्र जारी करे. सरकार बताए कि बाहर के कितने लोग हैं और कितने पुराने शिक्षक हैं. सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. भूल-भुलैया की तरह नहीं करना चाहिए.

एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की हुई है नियुक्ति

दरअसल, बीपीएससी की ओर से परीक्षा लेकर बिहार में एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. इनमें प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के शिक्षक शामिल हैं. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में 25 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस बहाली को लेकर विपक्ष के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं. अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ी मांग की है.

उधर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा एथिक्स कमेटी के चेयरमैन पर गलत आरोप लगाने पर गिरिराज सिंह ने कहा, "एथिक्स कमेटी के चेयरमैन अनुसूचित समाज के हैं और ये एलीट क्लास की हैं तो ये गाली दे दें और जो मन हो सो कह दें." वहीं केजरीवाल को ईडी के समन को लेकर हो रही सियासत पर गिरिराज सिंह ने कहा कि शुरू से ही लोग कहते थे कि देश में एक ही मुख्यमंत्री हैं जिनके पास कोई विभाग नहीं है और उस मुख्यमंत्री का एडमिस्ट्रेशन इतना सख्त है कि केजरीवाल के बगैर उनका कोई मंत्रिमंडल का सदस्य खांस तक नहीं सकता. ईडी बिना मतलब किसी को समन नहीं भेजती है.

यह भी पढ़ें- Gopalganj Accident: गोपालगंज में पति-पत्नी को कार ने रौंदा, दोनों की मौत, पूजा करने स्कूटी से गांव जा रहे थे दोनों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार: मीनाक्षी नटराजन पर कांग्रेस के इस नेता की दो टूक, 'भाजपा लगातार…'
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
बिहार में मौसम की तबाही, खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब पूरी तरह खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, जहाजों के निकलने पर नहीं होगी रोकटोक, ट्रंप ने बता दी तारीख
कब पूरी तरह खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट, जहाजों के निकलने पर नहीं होगी रोकटोक, ट्रंप ने बता दी तारीख
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ICC Women's T-20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
Peddi BO Day 8: 'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
Census 2027: लैपटॉप-गाड़ी है या नहीं... इस तरह के सवाल जनगणना में क्यों पूछे जाते हैं, क्या है इसकी वजह?
लैपटॉप-गाड़ी है या नहीं... इस तरह के सवाल जनगणना में क्यों पूछे जाते हैं, क्या है इसकी वजह?
Goat Farming Vs Dairy Farming : बकरी पालन या डेयरी पालन... डेयरी के बिजनेस के लिए क्या रहेगा बेस्ट, किसमें ज्यादा मुनाफा?
बकरी पालन या डेयरी पालन... डेयरी के बिजनेस के लिए क्या रहेगा बेस्ट, किसमें ज्यादा मुनाफा?
Embed widget