एक्सप्लोरर

Gopalganj Accident: गोपालगंज में पति-पत्नी को कार ने रौंदा, दोनों की मौत, पूजा करने स्कूटी से गांव जा रहे थे दोनों

Road Accident: घटना थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास एनएच-531 की है. डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप तेज रफ्तार में आई बेकाबू कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी.

गोपालगंज: पूजा करने के लिए स्कूटी से पैतृक घर जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में शुक्रवार (03 नवंबर) को मौत हो गई. घटना थावे थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास एनएच-531 की है. बेकाबू कार ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को रौंद दिया. सड़क हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए. मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर मोहल्ले के वार्ड-21 निवासी राजरीक गुप्ता (करीब 55 साल) और उनकी पत्नी पार्वती देवी (करीब 52 साल) के रूप में की गई है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.

परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी अपने पैतृक गांव उचकागांव थाना क्षेत्र के पेउली में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे थे. रास्ते में थावे थाना क्षेत्र के पास डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप तेज रफ्तार में आई बेकाबू कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर ही राजरीक गुप्ता की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इलाज के लिए थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में आते ही डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन महिला की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम कराने के बाद सौंपा गया शव

पति-पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए. दंपती के परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर मातम में बदल गया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. थावे थाने की पुलिस ने इस मामले में कार चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है.

नहीं मिली एंबुलेंस, ऑटो से लाना पड़ा अस्पताल

घटना के संबंध में बताया गया कि राजरीक गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी. गंभीर रूप से जख्मी उनकी पत्नी को सदर अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली. इसके चलते परिजन ऑटो से ही लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. महिला की हालत और बिगड़ चुकी थी. शरीर से खून काफी बह गया था. अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ ही देर में मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Puri Jaynagar Express: बिहार में 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची पुरी-जयनगर एक्सप्रेस, आग की लपटों के बीच दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget