Huma Qureshi की आगामी फिल्म Baby Do Die Do का टीज़र रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. टीज़र को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह इसका यूनिक ट्रीटमेंट और अलग अंदाज माना जा रहा है.टीज़र की शुरुआत एक डेड बॉडी के वॉइस ओवर से होती है, जो फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा देता है. इसके बाद Huma Qureshi की एंट्री होती है और कहानी एक रहस्यमयी मोड़ लेती नजर आती है. टीज़र में यह भी संकेत मिलता है कि कहानी बदले और सस्पेंस से भरपूर हो सकती है.वीडियो में दिखाए गए विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और एडिटिंग स्टाइल को काफी सराहा जा रहा है. खास तौर पर टीज़र की कटिंग और नैरेशन दर्शकों को एक अलग सिनेमैटिक अनुभव देने का काम करती है. फिल्म का नाम भी लोगों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है.फिल्म को Saqib Saleem ने प्रोड्यूस किया है. टीज़र देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि बतौर प्रोड्यूसर Saqib एक अलग और एक्सपेरिमेंटल कहानी दर्शकों के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं.फिल्म में Huma Qureshi एक दमदार और एक्शन से भरपूर अंदाज में नजर आने वाली हैं. दर्शकों का मानना है कि बड़े पर्दे पर उन्हें इस अवतार में देखना काफी दिलचस्प होगा. Baby Do Die Do 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. टीज़र के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है.