एक्सप्लोरर

DPRO Exam: पटना में DPRO की परीक्षा रद्द करने की मांग, छात्रों का सेंटर पर बवाल, सिलेबस बदलने का लगाया आरोप

Bihar News: बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाएं अक्सर विवाद का विषय बनती है. पटना में आयोजित डीपीआरओ परीक्षा के आखिरी दिन सोमवार को सेंटर पर छात्रों ने जमकर बवाल काटा है.

पटना: राजधानी पटना में बीपीएससी (BPSC) द्वारा ली गई डीपीआरओ (DPRO Exam 2022) की परीक्षा में सोमवार को भारी बवाल हुआ. छात्रों ने सवालों को आउट ऑफ सिलेबस पूछे जाने का आरोप लगाकर परीक्षा को रद्द करने की मांग की है. परीक्षा 26 से 28 नवंबर तक आयोजित हुई थी. सोमवार को छात्रों का कहना रहा कि परीक्षा विषय को बदल दिया गया. पांचवें पत्र के रूप में जनसंपर्क का महत्व और आधुनिक प्रचार माध्यम की परीक्षा ली जानी थी. इसकी आधिकारिक सूचना बीपीएससी के वेबसाइट पर 22 नवंबर और 23 नवंबर को दी गई थी. इसे जनसंचार के विषय से बदला गया और उससे संबंधित सिलेबस को अपलोड किया गया था.

जनसंपर्क की जगह मास कॉम के सवाल

छात्रों ने कहा कि पब्लिक रिलेशन एवं न्यू मीडिया के सिलेबस के नाम पर पटना कॉलेज बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन के पार्ट वन से पार्ट थर्ड तक के सभी पेपर का सिलेबस 22 नवंबर की शाम में बीपीएससी द्वारा साइट पर अपलोड कर दिया गया था. 22 नवंबर को बीपीएससी द्वारा अपलोड किए गए पटना कॉलेज बीएमसी के सभी पेपरों के सिलेबस में पेपर संख्या आठ पर जनसंपर्क का सिलेबस उपलब्ध है. वहीं पांचवें पत्र जनसंपर्क का महत्व एवं आधुनिक प्रचार माध्यम (पब्लिक रिलेशन एंड न्यू मीडिया) में न्यू मीडिया का सिलेबस बीपीएससी द्वारा अपलोड सिलेबस में नहीं है.

बीपीएससी के आदेश के बाद भी सिलेबस गलत

बीपीएससी द्वारा जारी आदेश के बाद भी जनसंचार विषय के सिलेबस को लेकर ही परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र दिया गया जिसके बाद छात्र उग्र हो गए और इसका विरोध करने लगे. इसकी सूचना जब पटना कॉलेजिएट केंद्र पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक एवं मजिस्ट्रेट को दी तो उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. छात्रों के आवेदन को भी स्वीकार नहीं किया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है. इसी बीच पुलिस और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एक परीक्षार्थी की इसमें कॉपी भी इसमें फट गई.

पहले भी सिलेबस को लेकर गलती कर चुका है आयोग

बता दें कि इसके पहले भी बीपीएससी ने जारी विज्ञापन के अनुरूप परीक्षा का आयोजन नहीं किया था. 14 नवंबर को परीक्षा की तारीख के साथ विज्ञापन में बीपीएससी ने पांचवें पत्र जनसंपर्क का महत्व एवं आधुनिक प्रचार माध्यम की जगह इस पत्र को जनसंचार का बताकर एडमिट कार्ड जारी कर दिया था. छात्रों ने उस समय भी मेल के माध्यम से अपना पक्ष रखा कि यह बीपीएससी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुरूप नहीं है. इसमें सुधार किया जाना चाहिए और छात्रों को अलग-अलग विषयों के सिलेबस भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget