एक्सप्लोरर

Dhanbad Judge Murder: जज उत्तम आनंद की हत्या मामले में दोनों आरोपियों ने कुबूला जुर्म, अब जांच करेगी SIT

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने झारखंड पुलिस प्रमुख और धनबाद एसएसपी को तलब किया था. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से बात भी की.

धनबादः एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज उत्तम आनंद की मौत को लेकर अब सबकुछ साफ हो गया है. ऑटो चालक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने झारखंड पुलिस प्रमुख और धनबाद एसएसपी को तलब किया था. अब घटना की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन कर दिया गया है. एडीजी ऑपरेशन एसआईटी टीम के इंचार्ज बनाए गए हैं.

इस मामले में जानकारी झारखंड बार एसोसिएशन के सचिव राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर एडवोकेट ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने इस मामले को रखा था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मामले की जानकारी ली. झारखंड हाई कोर्ट ने पूरे मामले से सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया. बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और विशेष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

किसके इशारे पर हुआ कांड यह अभी साफ नहीं

उधर, धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित लखन वर्मा और राहुल वर्मा ने यह बात मान ली है कि उनके द्वारा ही इस कांड को अंजाम दिया गया है. जिस तरह से चोरी के ऑटो से इस घटना को अंजाम दिया गया है उससे साफ हो चुका है कि एक सोची समझी साजिश के तहत जज उत्तम आनंद की हत्या की गई है. इस हत्या के पीछे मुख्य वजह क्या है और किसके इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है. इससे पहले फॉरेंसिक टीम ने जब्त ऑटो रिक्शा से फिंगर प्रिंट लाय और बारीकी से जांच की. इसके अलावा घटनास्थल का भी मुआयना किया.

गिरफ्तार आरोपित ने परिजन से भी बोला झूठ

हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपित लखन वर्मा के परिजनों ने इस पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है. लखन वर्मा की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उसका पति दो दिन पहले एक ऑटो लेकर आया और बताया कि उसकी 80 हजार की लॉटरी लगी है. उसी पैसे से उसने पुराना ऑटो खरीदा है. बाद में पुलिस से पता चला कि ऑटो चोरी का है और उससे किसी की हत्या की गई है.

(इनपुटः अमित कुमार सिन्हाः)

यह भी पढ़ें- 

बिहार के बेटे को दुर्लभ बीमारी, 16 करोड़ के एक इंजेक्शन के लिए भटक रहे माता-पिता, नहीं सुन रही सरकार

Katihar Mayor Murder: मेयर हत्याकांड में BJP विधायक के रिश्तेदार का आया नाम, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget