एक्सप्लोरर

Katihar Mayor Murder: मेयर हत्याकांड में BJP विधायक के रिश्तेदार का आया नाम, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान की गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मेयर देर शाम एक मामले की पंचायत कर बाइक से घर लौट रहे थे. 12 लोगों को नामजद किया गया है.

कटिहारः मेयर शिवराज पासवान की हत्या मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में परिजनों की ओर से बीजेपी विधायक कविता पासवान के भतीजा सहित 12 लोगों को नामजद किया गया है. देर रात में ही पुलिस ने मेयर के शव का पोस्टमार्टम कराया.

बताया जाता है कि मेयर शिवराज पासवान को तीन गोली लगी थी. इस मामले में आठ अन्य नामजद आरोपितों की पुलिस को तलाश है. वहीं, जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा ने दावा किया कि 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा. पकड़े गए सभी आरोपित नगर थाना सहित कई अलग-अलग इलाकों के हैं.

रात में पंचायत कर लौट रहे थे मेयर शिवराज पासवान

बता दें कि नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान की गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मेयर देर शाम एक मामले की पंचायत कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक रेलवे गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने मेयर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. छाती में तीन गोली लगने से मेयर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अपराधियों की संख्या तीन बताई जा रही है.

जमीन की खरीद-बिक्री से भी जुड़े थे मेयर शिवराज

गंभीर रूप से घायल मेयर को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मेयर की हत्या की सूचना मिलते ही मेडकल कॉलेज में समर्थकों और जानने वालों की भीड़ लग गई. बताया जाता है कि मेयर शिवराज पासवान जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़े थे. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है. निवर्तमान मेयर विजय सिंह के बरारी से विधायक निर्वाचित होने के बाद शिवराज पासवान नगर निगम के मेयर निर्वाचित हुए थे.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: गोपालगंज में पेट्रोल पंप पर लूट, पहले फुल टंकी तेल डलवाया फिर बंदूक दिखाकर छीने रुपये

Bihar Politics: मुकेश सहनी के साथ हुए UP प्रकरण के मामले में भड़का निषाद संघ, लिया अहम निर्णय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget