एक्सप्लोरर

बिहार महागठबंधन में टूट के कयासों के बीच राहुल गांधी की होने जा रही एंट्री, कांग्रेस नेता ने बताया प्लान

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. वे पटना में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

Bihar News: बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है और महागठबंधन में हलचल शुरू हो गई है. आरजेडी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं. पिछले दिनों आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में बिखराव को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि यह (इंडिया अलायंस) सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना था. उनके इस बयान से बिहार में भी इंडिया अलायंस में टूट की खबरों को हवा मिल गई. इसी बीच बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का दौरा होने जा रहा है जो कई मायनों में खास माना जा रहा है. इसको लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूरा प्लान बताया है.

नेताओं से मुलाकात करेंगे... चुनावी की तैयारियों की समीक्षा होगी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वे बिहार कांग्रेस कार्यालय और बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि वे यहां प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे. चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. हम लोग अपनी बात बताएंगे और उनकी बात को सुनेंगे. जो फैसले लेने होंगे वो लेंगे.

जब पूछा गया कि राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस को कितनी मजबूती मिलेगी? इस पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से भारी मजबूती मिलेगी. उनके दौरे से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है क्योंकि साल की शुरुआत में राहुल गांधी जैसे कद्दावर नेता राज्य के दौरे पर आ रहे हैं.

इंडिया गठबंधन में टूट की खबरों के सवालों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई टूट नहीं होने वाली है. यहां का जो गठबंधन है वह इंडिया गठबंधन बनने के काफी सालों पहले से है. वामदल, आरजेडी और कांग्रेस में कोई टूट नहीं है. एनडीए को हम निश्चित रूप से उखाड़ फेकेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'नीतीश कुमार BJP से अलग होंगे तब...', बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर की दो टूक, 'सदन तभी चलेगा जब…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget