एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार BJP से अलग होंगे तब...', बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान

Bihar Politics: कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने दावा किया कि बीजेपी की नीतियां सीएम नीतीश से मेल नहीं खातीं. वे एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं. बीजेपी नीतीश का कुछ भी चलने नहीं दे रही.

Bihar News: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) की आरजेडी सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के बयान पर प्रतिक्रिया आई है. मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जब बीजेपी से अलग होंगे तब यह सवाल उठेगा कि महागठबंधन में लिया जाए या नहीं.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं. उनका असहज महसूस करना स्वाभाविक है. बीजेपी नीतीश का कुछ भी चलने नहीं दे रही है. बीजेपी की नीतियां नीतीश से मेल नहीं खाती हैं. फैसला नीतीश को लेना है कि बीजेपी से अलग होंगे या नहीं.

बता दें कि मीसा भारती ने बिहार की राजनीति में बदलाव के सवाल पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा है कि बिहार की सियासत में कुछ भी हो सकता है. खरमास के बाद शुभ काम होते हैं. पहले भी मकर संक्रांति के बाद बदलाव हुए हैं. आरजेडी सांसद के इस बयान पर अखिलेश सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं लालू यादव की ओर से सीएम नीतीश कुमार को वापसी का ऑफर दिया गया है इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि लालू ने नीतीश को क्या ऑफर दिया था यह तो लालू ही बता सकते हैं.

'18 जनवरी को बिहार आएंगे राहुल गांधी'

अखिलेश सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार आ रहे हैं. बापू सभागार और कांग्रेस कार्यालय में उनके दो कार्यक्रम होने हैं. इसकी तैयारियों में हम जुटे हुए हैं. राहुल गांधी ही मोदी की नीतियों को चुनौती दे रहे हैं. गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. वह अपनी बात कहेंगे, हम लोग अपनी बात कहेंगे. वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, कोई निर्णय लेना होगा तो लेंगे.

आरजेडी और कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में एक-दूसरे को न बुलाने पर जेडीयू सवाल खड़े कर रही है. कह रही है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. इस सवाल के जवाब में अखिलेश सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति हर घर का पर्व है. हर राजनीतिक पार्टियां हर नेता अपना अलग-अलग आयोजन करते हैं. इसमें किसी को बुलाया जाए और नहीं बुलाया जाए यह कोई मुद्दा ही नहीं है.

यह भी पढ़ें: Misa Bharti: मीसा भारती बोलीं- 'BJP के साथ कंफर्टेबल नहीं CM नीतीश कुमार', सियासी पारा बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget