Netflix की आगामी फिल्म 'मां बहन' का एक मजेदार प्रोमो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें Madhuri Dixit, Triptii Dimri, Dharna Durga और Director Suresh Triveni के कई दिलचस्प और हल्के-फुल्के पल देखने को मिले.वीडियो में फिल्म के अनोखे टाइटल 'मां बहन' को लेकर भी बातचीत हुई. टीम ने बताया कि जब पहली बार लोगों ने यह नाम सुना तो कई लोग हैरान रह गए थे. हालांकि मेकर्स का मानना है कि फिल्म की कहानी इस टाइटल को पूरी तरह जस्टिफाई करती है.Triptii Dimri ने शूटिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक सीन में उन्हें Madhuri Dixit के कंधे पर मारना था, जिसे लेकर वह शुरुआत में थोड़ी घबरा गई थीं. वहीं Dharna Durga ने अपने स्कूल के दिनों की एक शरारत का किस्सा सुनाया, जब वह स्कूल जाने की बजाय पूरे दिन छत पर छिपी रही थीं.इंटरव्यू के दौरान Director Suresh Triveni ने भी अपने बचपन का एक मजेदार राज खोला और बताया कि वह 12वीं में फेल हो गए थे, जिसकी खबर अखबार तक में छप गई थी.वहीं Madhuri Dixit ने अपनी फिटनेस और यंग लुक का राज बताते हुए कहा कि नियमित एक्सरसाइज, अच्छी डाइट, सही लाइफस्टाइल और बुरी आदतों से दूरी ही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र है.मजेदार बातचीत, हंसी-मजाक और स्टारकास्ट की शानदार बॉन्डिंग से भरा यह प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. अब फैंस को फिल्म 'मां बहन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.