एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: 'बीमा भारती को बोलना नहीं आता था', पूर्णिया में मुख्यमंत्री ने RJD कैंडिडेट की बताई कई पुरानी बातें

Purnia Lok Sabha Seat: बिहार में इन दिनों पूर्णिया सीट की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, आज पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे.

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (23 अप्रैल) पूर्णिया सीट से एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा के समर्थन में भवानीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कुशवाहा को वोट देने की अपील की. इस बीच, उन्होंने पूर्णिया से 'इंडिया' गठबंधन की प्रत्याशी बीमा भारती पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा कि बीमा भारती पहले हमारी पार्टी में थीं. उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे मंत्री बना दीजिए, लेकिन उन्हें तो बोलना ही नहीं आता था. अब वो उस तरफ (इंडिया गठबंधन) चली गई हैं. हमने उनको बोलना सिखाया.

सीएम ने बीमा भारती को लेकर कहा कि 'उन्हें राजनीति के दांव-पेंच सिखाए, लेकिन अब वो वहां चली गईं. लिहाजा, आप लोगों से यही अपील करना चाहूंगा कि आप लोग ऐसे लोगों पर भरोसा मत कीजिए'

किशनगंज भी पहुंचे थे सीएम

सभा को संबोधित करने के दौरान नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया और लोगों से कहा कि अगर आप हमें मौका देते हैं, तो एक बार फिर से चौतरफा विकास की बयार बहेगी. पूर्णिया के बाद मुख्यमंत्री किशनगंज में जेडीयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हुआ है, उसे हम लोगों ने ही पूरा किया है. इस दौरान, उन्होंने बिहार के जंगलराज की भी बात की. उन्होंने कहा कि यह किसी से छुपा नहीं है.

उन्होंने कहा कि बिहार में आए दिन हिन्दू-मुसलमानों के बीच लड़ाई होती थी, जिसे हमने समाप्त करवाया. 2020 तक हमने 8 लाख नौकरी दी और 2025 तक और दस लाख नौकरी देंगे.वहीं, बता दें कि बिहार की सबसे हॉट सीटों में पूर्णिया सीट भी एक है. इस सीट से पप्पू यादव ने ताल ठोक कर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है.

ये भी पढ़ें: Rohini Acharya: सम्राट चौधरी के खिलाफ रोहिणी आचार्य की अमर्यादित भाषा पर मचा बवाल, बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget