एक्सप्लोरर

Rohini Acharya: सम्राट चौधरी के खिलाफ रोहिणी आचार्य की अमर्यादित भाषा पर मचा बवाल, बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग

Rohini Acharya VS Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी को लेकर रोहिणी आचार्य के बयान पर बवाल मच गया है. इस पर बिहार बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Rohini Acharya: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी पूरे बिहार में तेज हो चुकी है. इस दौरान एक दूसरे खूब बयानबाजी भी हो रही है. एनडीए गठबंधन और 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं के दिन-प्रतिदिन बोल बिगड़ते जा रहे हैं. पहले तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में चिराग पासवान को लेकर गाली का वीडियो वायरल हुआ. अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर रोहिणी आचार्य के एक बयान पर राजनीति गरमा गई है. रोहिणी आचार्य के खिलाफ बीजेपी चुनाव आयोग पहुंच गई है. वहीं, इस पर बीजेपी के प्रवक्ता सुषमा साहू ने कड़ी प्रतिक्रया दी है.

रोहिणी आचार्य पर भड़की बीजेपी

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं और पत्रकारों से बातचीत के दौरान एनडीए के नेताओं पर जमकर निशाना साध रही हैं. इसी बीच उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर अभद्र भाषा बोल दीं. जिस पर बीजेपी नेता काफी गुस्से में दिख रहे हैं. बीजेपी के प्रवक्ता सुषमा साहू ने रोहिणी आचार्य को लेकर कहा कि आप महिलाओं का अपमान कर रही हैं. आपकी मां के नौ बच्चे हैं उनसे पूछिएगा कि बच्चे पैदा करने में कितनी दर्द होती है. रोहिणी आचार्य ने संपूर्ण मां को गाली दी है. सुषमा साहू ने रोहिणी आचार्य के बयान पर चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग भी की है.

चर्चा में हैं रोहिणी आचार्य का बयान

दरअसल, रोहिणी आचार्य ने एक पत्रकार के इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कौन हैं? वह किनके बेटे हैं? उनकी मां कौन हैं, उनके पिताजी कौन हैं? और उनका बेटा बेटी है कि नहीं है कि सब पड़ोसी का ही है. रोहिणी आचार्य का यह बयान आग की तरह फैल गई. इस पर अब बीजेपी जमकर सियासत करने में जुट गई है. बीजेपी के कई नेताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय जाकर रोहिणी आचार्य के खिलाफ पत्र देकर कार्रवाई करने का गुहार लगाया है. 

पत्र में लिखा गया है कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सिर्फ व्यक्तिगत ही नहीं,  बल्कि उनके परिवार के ऊपर एवं उनके बच्चे के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है जो केवल ना भारतीय दंड विधान के अंतर्गत दंडनीय अपराध है बल्कि आदर्श आचार संहिता का भी खुल्लम-खुल्ला उलंघन है. पत्र के साथ-साथ रोहिणी आचार्य के दिए गए बयान का वीडियो भी चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया गया है.

ये भी पढे़ं: Bihar Lok Sabha Elections: अरुण कुमार बसपा में हुए शामिल, सीट भी हो गई फाइनल, आरजेडी और जेडीयू की बढ़ी टेंशन

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget