एक्सप्लोरर

'दिल्ली से कोई आएगा...', अमित शाह के बिहार दौरे से पहले मचा सियासी बवाल, CM नीतीश का बड़ा बयान

Nitish Kumar Comments: नीतीश कुमार बुधवार (29 मार्च) को सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर जेडीयू की ओर से आयोजित समारोह में बोल रहे थे. हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया.

पटना: 2024 में लोकसभा और बिहार में 2025 में विधानसभा का चुनाव है. एनडीए से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के चले जाने के बाद बीजेपी (BJP) बड़ी तैयारी में जुट गई. यही वजह है कि गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का कई बार बिहार दौरान हो चुका है. एक बार फिर वो दो अप्रैल को बिहार दौरे पर आने वाले हैं. इसके पहले ही सियासी बवाल मच गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में बीजेपी के एक समारोह में भाग लेने के लिए राज्य की अपनी प्रस्तावित यात्रा से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया.

भगवा पार्टी से रहें सतर्क: नीतीश कुमार

महान मौर्य सम्राट की “जयंती” के अवसर पर जेडीयू की ओर से पटना में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने लोगों से भगवा पार्टी के प्रयासों के खिलाफ सतर्क रहने को कहा. हालांकि, उन्होंने नाम का उल्लेख नहीं किया. नीतीश कुमार ने दो अप्रैल को शाह की सासाराम की निर्धारित यात्रा के परोक्ष संदर्भ में कहा, “ऐसे लोग हैं जो राजनीतिक लाभ के लिए समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उनसे सावधान रहें.

'मैंने जाति के नाम पर बांटने की कोशिश नहीं की'

नीतीश कुमार ने कहा- "कुछ दिनों में दिल्ली से कोई आएगा और आपको सम्राट अशोक के नाम से गुमराह करने की कोशिश करेगा." मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया- "इन लोगों ने स्वतंत्रता के संघर्ष में कोई भूमिका नहीं निभाई. अशोक के नाम का आह्वान करके, वे कुछ जातियों को दूर करने की कोशिश करेंगे." नीतीश कुमार ने कहा कि- "मैंने कभी लोगों को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश नहीं की."

बता दें कि एनडीए से नीतीश कुमार ने जब से नाता तोड़ा है बिहार के सियासी गलियारे में घमासान मचा है. नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार तो बना ली लेकिन जेडीयू के कई नेता अपने भविष्य को लेकर सशंकित हैं. यह बात कई बार उपेंद्र कुशवाहा भी कह चुके हैं. वहीं दूसरी ओर आरजेडी को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की जल्दी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मेरी शुरू से आदत है...', राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने पर बोले CM नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget