एक्सप्लोरर

…तो निश्चित रूप से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान! दे दिया कट-टू-कट बयान

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं खुद को लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं. राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी हैं.

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार (02 जून, 2025) को कहा कि अगर उनकी उम्मीदवारी से उनकी पार्टी की स्थिति और मजबूत होती है तो वह निश्चित रूप से आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचने के बाद यहां के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं खुद को लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं. राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी (बिहार के लोग) हैं. मेरा अपना विजन है- 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट', ऐसे में मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों के बराबर खड़ा हो."

उन्होंने कहा कि तीसरी बार सांसद बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि दिल्ली में रहकर (बिहार के लिए काम करना) संभव नहीं हो सकता है. उन्होंने पार्टी के सामने अपनी यह इच्छा जताई है कि वह जल्द ही बिहार लौटना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "अगर पार्टी चाहेगी, यानी पार्टी इस बात का मूल्यांकन कर रही है कि क्या मेरे अभी चुनाव लड़ने से उसे फायदा होगा. कई बार ऐसा देखा गया है कि जब राष्ट्रीय स्तर के नेता राज्य का चुनाव लड़ते हैं, तब पार्टी को इसका फायदा मिलता है. बीजेपी ने कई बार यह रणनीति आजमाई है, जब उन्होंने अपने सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा और इसका फायदा उठाया."

'मैं चाहूंगा कि विधानसभा में भी मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर हो'

चिराग पासवान ने आगे कहा कि यदि चुनाव मैदान में उतरने से उनकी पार्टी मजबूत होती है और पार्टी का 'स्ट्राइक रेट' (पार्टी द्वारा लड़ी गई सीट के सापेक्ष जीती गई सीटों का प्रतिशत) मजबूत होता है, तो वह चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव में हमारा 'स्ट्राइक रेट' सौ प्रतिशत था. मैं चाहूंगा कि विधानसभा में भी मेरा 'स्ट्राइक रेट' बेहतर हो. अगर मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर होता है और गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर होता है (मेरे विधानसभा चुनाव में उतरने से), तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा."

बिहार चुनाव में उनके गठबंधन से मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अभी कोई 'वैकेंसी' (रिक्ति) नहीं है. चुनाव परिणाम के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पद संभालेंगे."

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप के 'जयचंद' वाले एक्स पोस्ट पर क्या बोले तेजस्वी यादव? 'राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
'बहादुर शाह जफर की तरह कांग्रेस के पतन के नेता होंगे राहुल', प्रमोद कुमार का तंज
'बहादुर शाह जफर की तरह कांग्रेस के पतन के नेता होंगे राहुल', प्रमोद कुमार का तंज

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget