एक्सप्लोरर

तेज प्रताप के 'जयचंद' वाले एक्स पोस्ट पर क्या बोले तेजस्वी यादव? 'राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने...'

Bihar Politics: तेजस्वी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जब निर्णय ले लिया है पार्टी की भलाई के लिए, बिहार की भलाई के लिए, तो इस पर अब बातचीत होनी नहीं चाहिए. हमको किसी के जीवन पर टिप्पणी नहीं करनी है.

Tejashwi Yadav: अनुष्का यादव के साथ तस्वीर सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. बीते रविवार (01 जून, 2025) को तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक-एक कर दो पोस्ट किए थे. एक पोस्ट में उन्होंने यह लिखा था, "पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग." इस 'जयचंद' को लेकर तेजस्वी यादव से सोमवार (02 जून, 2025) को सवाल किया गया. इस पर उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में प्रतिक्रिया दी.

'किसी के जीवन पर टिप्पणी नहीं करनी'

तेजस्वी यादव ने कहा, "देखिए पहली बात जो भी मामला है इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने निर्णय ले लिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे अनुभवी हैं. बिहार की भलाई किसमें है, पार्टी की भलाई कैसे होगी, ये राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से बेहतर कोई नहीं जानता, ना निर्णय ले सकता है. जब एक बार उन्होंने निर्णय ले लिया है पार्टी की भलाई के लिए, बिहार की भलाई के लिए, तो हमको लगता है कि इस पर कोई अब बातचीत होनी नहीं चाहिए. बाकी हमको किसी के जीवन पर टिप्पणी नहीं करनी है."

नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव

दूसरी ओर तेजस्वी यादव बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर बरसे. मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप और इलाज के दौरान पीएमसीएच में हुई मौत को लेकर कहा, "बिहार में डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है. सीएम ने कभी इस पर चर्चा नहीं की. मुझे नहीं पता कि उन्हें घटनाओं की जानकारी भी है या नहीं."

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "बिहार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. पूरे बिहार में प्रशासनिक अराजकता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. पीड़िता या पीड़ित परिवार से मिलने के लिए किसी के पास समय नहीं है. सीएम और दोनों डिप्टी सीएम राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. चुनाव में व्यस्त हैं. बिहार की जनता की पीड़ा को बांटने का काम या न्याय दिलाने का काम ये सरकार नहीं कर रही है. सरकार बस कुर्सी बचाने में लगी है. चुनाव कैसे हो उसकी तैयारी हो रही है."

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव ने फिर बढ़ाया बिहार का सियासी पारा, मांझी के साथ BJP-JDU भी फायर, जानें मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget