एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'गलती से इंडिया गठबंधन की सरकार बन गई तो...', चिराग पासवान ने कर दी बड़ी 'भविष्यवाणी'

Chirag Paswan Attacks on INDIA Alliance: चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी को जिताने की लोगों से अपील की. कुशेश्वर स्थान स्थित हाई स्कूल मैदान में वह सभा को संबोधित कर रहे थे.

Chirag Paswan Comment: 2024 के चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होना है. यहां से नीतीश सरकार के ही दो मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी (लोजपा आर) और महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी (कांग्रेस) के बीच सीधी लड़ाई होने वाली है. कुशेश्वर स्थान स्थित हाई स्कूल मैदान में बुधवार (01 मई) को एक सभा का आयोजन हुआ. इसमें चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. 

चिराग पासवान ने कहा कि समस्तीपुर से मेरी छोटी बहन शांभवी चुनाव लड़ रही है. भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजें ताकि आप से जुड़े मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने बैठकर उठाने और समस्तीपुर की समस्याओं को हल करने का काम करेगी. भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अगर गलती से इंडिया गठबंधन की सरकार बन गई तो आपकी संपत्ति और मां-बहनों के गहनों पर भी राष्ट्र विरोधी लोग 55 प्रतिशत टैक्स लगाने में कोई संकोच नहीं करेंगे.

चिराग पासवान ने लोगों को दी गारंटी

चिराग पासवान ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि सबसे पहले गरीबों को मिलने वाला पांच किलो अनाज और पांच लाख तक के मुफ्त इलाज को बंद कर दिया जाएगा. विपक्ष के लोग लोकतंत्र बचाने और संविधान को खत्म कर देने का झूठा भ्रम फैला रहे हैं. चिराग पासवान आपको गारंटी देता है कि दुनिया की कोई ताकत संविधान को बदल नहीं सकती. ना ही आरक्षण को कभी खत्म किया जा सकता है. ये वही लोग हैं जिन्होंने खुलेआम मंच से मेरे माता-पिता और परिवार के लोगों को गाली देने का काम किया है.

इस सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है. बिहार के 55 लाख गरीबों को पक्का घर मिला है. एनडीए सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाई है. अगले पांच सालों में गरीबों का बिजली बिल जीरो करने का लक्ष्य रखा गया है.

शांभवी चौधरी ने की विकास की बात

वहीं एनडीए प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने कहा कि कुशेश्वर स्थान के हर गांव और पंचायत को स्टेट हाईवे से जोड़ने का काम किया जाएगा. समस्तीपुर की जनता के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगी. अगले पांच साल में विकास के इतने काम करेंगी कि अगली बार वोट मांगने के लिए भी जनता के पास नहीं जाएंगी.

यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी अपने स्टैंड पर कायम, PM मोदी पर की थी टिप्पणी, सियासी बवाल के बाद जानें अब क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget