एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना पर फिर बोले चिराग पासवान, 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले दिया बड़ा बयान

Chirag Paswan: मुंबई में आयोजित 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने बयान दिया है. पढ़िए उन्होंने जातीय जनगणना और 2025 के चुनाव पर क्या कुछ कहा है.

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर जातीय जनगणना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीते बुधवार (25 सितंबर) को उन्होंने देश भर में जाति आधारित जनगणना कराने को लेकर जोर देते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से प्राप्त आंकड़ों से समाज के उन वर्गों की वास्तविक आबादी जानने में मदद मिलेगी, जिन्हें और अधिक उत्थान की आवश्यकता है. मुंबई में 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने यह बातें कहीं.

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा विधानसभा चुनाव'

इस दौरान चिराग पासवान ने बिहार में अगले साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी अपना रुख साफ किया. चिराग पासवान ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में फिर से सरकार बनाएगा. उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कभी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

आगे चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी समाज के एक खास वर्ग के प्रति प्रतिबद्ध है जिसका वह प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कहा, "हमारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्राथमिकताएं समाज के उस वर्ग के लिए हमारी चिंताएं हैं जिसका हम प्रतिनिधित्व करते हैं. अगर उस वर्ग के साथ अन्याय होता है तो हमारी पार्टी की जिम्मेदारी है कि हम उस वर्ग की आवाज बनें."

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है - जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए, क्योंकि उस समुदाय के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए कई नीतियां जाति के आधार पर बनाई जाती हैं. सरकार के पास कम से कम उस समुदाय की जनसंख्या का आंकड़ा तो होना ही चाहिए, ताकि उसके अनुसार धन आवंटित किया जा सके."

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर विभाग करने जा रहा बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget