पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
प्रेमी के लिए पति के टुकडे-टुकडे और फिर लाश को नीले ड्रम में ठिकाने लगाने वाली डार्लिंग जल्लाद को आप भूले नहीं होंगे....वही मुस्कान...जिसके खूनी खेल का जब खुलासा हुआ तो प्रेमी के साथ वो सलाखों के पीछे पहुंच गई....जेल जाने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ नए खेल में लग गई थी...वो कानूनी दांव पेंच से खुद को बेगुनाह साबित करना चाहती थी....लेकिन अब इसके गुनाहों का हो गया है हिसाब
शादी के रिश्तों में बेवफाई का खेल.....और फिर पति के टुकडे-टुकडे....मेरठ की ये वही पापी सनम है....जिसके खूनी कांड ने 18 महीने पहले हर किसी को दहला दिया था.....याद है ना....ये वही मुस्कान है जिसने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत को बडी ही बेरहमी से मारा था...चाकू से पति का बोटी-बोटी काट डाला था....और फिर एक नीले ड्रम में लाश के टुकडों को लगा दिया था ठिकाने....



































