एक्सप्लोरर

कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा

नालंदा में सांसद अरुण भारती ने एसआईआर पर राहुल गांधी के सवालों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष यूपी और पंजाब चुनाव के लिए गलत नैरेटिव बना रहा है.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार एसआईआर पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट भी बिहार में इस प्रक्रिया की वैधता को बरकरार रख चुका है. मंगलवार (13 अक्टूबर, 2026) को अरुण भारती बिहार के नालंदा में थे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया.

अरुण भारती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास सरकार की नीतियों को लेकर कोई ठोस विचार नहीं है. इसलिए वह कथित तौर पर गलत नैरेटिव बनाकर उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनाव जीतना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के इन मंसूबों पर पानी फिर जाएगा.

यह भी पढ़ें- BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

अरुण भारती ने कहा कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी के सवालों के बावजूद अब कांग्रेस के नेता भी धीरे-धीरे इस प्रक्रिया को स्वीकार कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जनता को भी धीरे-धीरे समझ आएगा कि राहुल गांधी के पास सरकार की नीतियों को लेकर कोई स्पष्ट विचार नहीं है. 

यूपी और पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस पर हमला

अरुण भारती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एसआईआर को मुद्दा बनाकर उत्तर प्रदेश और पंजाब में राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जनता धीरे-धीरे कांग्रेस के नैरेटिव को समझेगी और पार्टी के मंसूबे सफल नहीं होंगे. 

क्या है एसआईआर और क्यों हो रहा विवाद?

एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची की विशेष गहन जांच और संशोधन की प्रक्रिया है. इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करना है. बिहार में 2025 में इस प्रक्रिया के दौरान करीब 65 लाख मतदाता मसौदा सूची से बाहर रह गए थे. 

विपक्ष ने उठाए पारदर्शिता और नाम कटने के सवाल

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए. विपक्ष ने मतदाता सूची के ऑडिट और नाम हटाने के मामलों में स्पष्ट जानकारी देने की मांग भी उठाई है. राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने 12 अक्टूबर 2026 को एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

यह भी पढ़ें- 'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget