एक्सप्लोरर

'बनारस के लोग नहीं जानते हैं कि...', PM मोदी के गढ़ में CM नीतीश की रैली पर क्या बोले चिराग पासवान?

Chirag Paswan Attacked Nitish Kumar: चिराग पासवान ने कहा कि कौन सा मॉडल लेकर बनारस जाएंगे नीतीश कुमार? बिहार की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है?

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी (PM Modi) के गढ़ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक रैली करने वाले हैं. इसको लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने रविवार (10 दिसंबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला. पटना एयरपोर्ट पर वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में कोई सुनता नहीं है, वह बनारस जाएंगे. वह सोचते हैं कि दूसरे राज्य की जनता उन्हें सुनना चाहेगी. क्या लेकर जाएंगे वह बनारस? बिहार और बनारस बहुत दूर नहीं है. चिराग ने कहा कि क्या बनारस के लोग नहीं जानते कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में क्या किया है? हकीकत है कि बनारस विकसित हो चुका है. काशी विश्वनाथ मंदिर जैसा कोई भी मंदिर बिहार में नहीं है. बिहार की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है? कौन सा मॉडल लेकर बनारस जाएंगे नीतीश कुमार?

विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर साधा निशाना

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे कहा कि 19 सालों में मुख्यमंत्री की नीतियों में क्या-क्या कमियां रहीं अपनी विफलताओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखें. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए हम लोग इस बात के समर्थन में हैं. जब हम या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते हैं तो उनको इस बात को स्वीकार करना होगा कि 19 साल में उनकी नीतियां बिहार की अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों की आय में बढ़ोतरी करने में नाकाम रही हैं.

चिराग ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के सामने जाकर उनको चुनौती देने के लिए आपके पास शब्द और उदाहरण होना चाहिए. पहली बार प्रधानमंत्री दावेदारी लेकर आए थे तो गुजरात मॉडल लेकर आए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे उनके सामने? अपनी बेइज्जती करना यह उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार और उनके चमचे…', प्रशांत किशोर ने 'गांधी' का नाम लेते हुए किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget