एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार और उनके चमचे…', प्रशांत किशोर ने 'गांधी' का नाम लेते हुए किया ये बड़ा दावा

Prashant Kishor Attack on Nitish Kumar: पीके ने कहा कि दुनिया के किसी देश में ऐसा प्रमाण नहीं है कि शराबबंदी की वजह से किसी भी समाज का सामाजिक और आर्थिक विकास हुआ है.

पटना: देश में जहरीली शराब से सबसे अधिक बिहार में 134 लोगों की मौत हुई है. एनसीआरबी 2022 की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. बिहार में लागू शराबबंदी के बीच इस रिपोर्ट के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बड़ा दावा किया है. प्रशांत किशोर दरभंगा के बिरौल प्रखंड में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

पीके ने कहा, "एक तर्क नीतीश कुमार और उनके चमचे देते हैं कि गांधी जी ने ऐसा कहा और इसलिए ऐसा हमने किया, ये सरासर झूठ है. मैं कैमरे पर डेढ़ साल से चुनौती दे रहा हूं कि नीतीश कुमार महात्मा गांधी को अगर समझते हैं या जीवन में पढ़े हैं, तो अपनी पूरी सरकार का तंत्र लगाकर मुझे वो एक लाइन दिखा दें कि जहां गांधी जी ने ये कहा हो कि सरकार को कानून बनाकर शराबबंदी करनी चाहिए."

'खुद को होशियार समझते हैं...'

शराबबंदी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे ज्यादा नुकसानदेह कुछ नहीं हो सकता है. सामाजिक और राजनीतिक जीवन में मैं बिहार में इकलौता आदमी हूं, जो कि हर दिन कहता है कि शराबबंदी गलत है और इसे हटाना चाहिए. इसका कोई वैधानिक, सामाजिक और न ही आर्थिक आधार है. शराबबंदी जो बिहार में लागू हुई है उसके तीन पहलू से मैं विरोध कर रहा हूं. दुनिया के किसी देश में ऐसा प्रमाण नहीं है कि शराबबंदी की वजह से किसी भी समाज का सामाजिक और आर्थिक विकास हुआ है. अगर शराबबंदी से ही लोगों का उत्थान होना होता तो अब तक हमारा हो गया होता. आप सबसे पिछड़े हैं, लेकिन खुद को सबसे ज्यादा होशियार समझते हैं. भारत में ही दूसरे राज्यों ने क्यों नहीं इसे लागू किया? 

पीके बोले- 'आधा ज्ञान बहुत खतरनाक'

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया. कहा कि गांधी जी ने कभी इसकी चर्चा नहीं की, उन्होंने शराबबंदी को सामाजिक प्रयास के तौर पर बताया कि शराब पीना गलत बात है और लोगों को शराब नहीं पीनी चाहिए. ये तो वही बात हो गई कि गांधी जी ने कहा कि लोगों को शाकाहारी होना चाहिए और सरकार कानून बना दे कि जो शाकाहारी नहीं है उसे जेल में डाल देंगे. आधा ज्ञान बहुत खतरनाक होता है. नीतीश कुमार आधे ज्ञान वाले व्यक्ति हैं.

यह भी पढ़ें- Saharsa News: सहरसा में रेड के दौरान पुलिस की टीम पर हमला, ओपी प्रभारी और सब इंस्पेक्टर घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
बिहार में सिर्फ 3 लोग सुरक्षित! पप्पू यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा खतरा?
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
CJP के आंदोलन पर JDU का बड़ा बयान, '100-200 आदमी…'
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'दो दिन पहले अमित शाह…'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget