एक्सप्लोरर

BSEB 10th Topper 2024: संघर्षों से भरा है सेकेंड स्टेट टॉपर आदर्श की कहानी, पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी

BSEB 10th Topper Adarsh Kumar: बिहार बोर्ड के सेकेंड टॉपर आदर्श कुमार समस्तीपुर के विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ का छात्र है. वहीं, इस उपलब्धि पर परिवार के सभी काफी खुश हैं.

Bihar Board 10th Topper 2024: समस्तीपुर के आदर्श कुमार ने बिहार बोर्ड की परीक्षा में दूसरा स्थान लाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. आदर्श कुमार को 500 में 488 अंक प्राप्त हुए हैं. आदर्श कुमार विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ, बाजिदपुर उत्तर का छात्र है. उसके पिता रामनाथ महतो दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं. वहीं, माता नीलम देवी गृहिणी हैं और सिलाई मशीन चलाकर किसी तरह परिवार के भरण-पोषण में सहायता करती हैं.

आठ से दस घंटा प्रतिदिन करता था पढ़ाई

जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के दमदमा गांव निवासी आदर्श कुमार तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है. टॉपर आदर्श कुमार ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आठ से दस घंटा तक प्रतिदिन पढ़ाई करता था. गणित विषय से आगे की पढ़ाई करना चाहता है. आईआईटी क्वालीफाई करना चाहता है.

वहीं, आदर्श के इस उपलब्धि पर उसके चाचा बैजनाथ महतो (सरकारी शिक्षक) ने बताया कि आदर्श जब परीक्षा देकर निकला था तो अंदाजा था कि वह जिला टॉपर जरूर होगा, लेकिन परीक्षा परिणाम में स्टेट सेकंड टॉपर बनने की जानकारी मिलते ही घर परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. 

पूरे परिवार में है काफी खुशी

वहीं, अपने इकलौते बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए मां नीलम देवी कहतीं हैं कि आदर्श आगे जो भी पढ़ाई करना चाहेगा हम लोग उसका सहयोग करेंगे. जबकि दादी पवित्री देवी कहती हैं कि भगवान जो उसे बनाए उसी में वह परिवार को आगे बढ़ाएगा. वहीं, दादा रामस्वार्थ कहते हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है. यह हमारे परिवार सहित पूरे गांव के लिए हर्ष की बात है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th Topper 2024: मैट्रिक टॉपर शिवांकर शुरू से रहा है पढ़ाई में अव्वल, करना चाहता है देश की सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget