एक्सप्लोरर

Bihar Board 10th Topper 2024: मैट्रिक टॉपर शिवांकर शुरू से रहा है पढ़ाई में अव्वल, करना चाहता है देश की सेवा

Shivankar Kumar: पूर्णिया के रहने वाले शिवांकर ने पूरे स्टेट में पहला स्थान प्राप्त किया है. शिवांकर के पिता एलआईसी एजेंट हैं और मां कुमकुम देवी सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं.

Bihar Board 10th Topper 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट रविवार को आया. पूर्णिया जिला स्कूल के छात्र शिवांकर कुमार ने पूरे स्टेट में टॉप किया है. शिवांकर के 489 अंक आए हैं. इस उपलब्धि पर परिवार के सभी काफी खुश हैं. शिवांकर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए अपने कैरियर को लेकर बताया कि वह एनडीए में अफसर बनना चाहता है.

वहीं, मैट्रिक का रिजल्ट आते ही शिवांकर के घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया. घंटे भर में सैंकड़ो से ज्यादा शुभचिंतक शिवांकर के घर पहुंच गए. माता-पिता ने फूल माला पहना कर बेटे को आशीर्वाद दिया तो शुभचिंतकों ने मिठाईयां खिलाईं.

मेधावी छात्र रहा है शिवांकर 

दरअसल, शिवांकर बचपन से ही सभी क्लास में अव्वल आता रहा है. पूर्णिया के जिला स्कूल में पढ़ाई की और निजी कोचिंग के साथ-साथ ऑनलाइन भी पढ़ाई की. घर वालों को उम्मीद थी कि शिवांकर जरूर टॉप करेगा. वहीं, इस साल 12वीं के रिजल्ट में शिवांकर की बड़ी बहन को 416 नंबर आए थे. इस दौरान शिवांकर की मां कुमकुम देवी ने शिवांकर से स्नेह वस कहा था कि बहन इंटर की परीक्षा में 416 अंक लेकर आई है और तुम्हारे अंक इससे कम आए तो तुम्हें घर से बाहर किया जाएगा. इस पर शिवांकर ने कहा था वह टॉप 5 की लिस्ट में रहेगा.

शिवांकर के उपलब्धि पर परिवार में सभी हैं खुश

शिवांकर के पिता एलआईसी एजेंट हैं. मां कुमकुम देवी सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं. शिवांकर भाई-बहनों में सबसे छोटा है. शिवांकर के पिता संजय विश्वास ने बताया कि काफी संघर्ष कर अपने बच्चों को पढ़ाया है. दो बेटे और दो बेटियों में शिवांकर सबसे छोटा है. मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल लाकर बेटे ने जो उपलब्धि हासिल की है उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं.

वहीं, बड़े भाई कृष्णकांत, बड़ी बहन स्मृति कुमारी और छोटी बहन संजना कुमारी ने कहा कि हमे पूरा विश्वास था कि शिवांकर टॉपर बनेगा, लेकिन ये हमने कभी नहीं सोचा था कि शिवांकर बिहार टॉप करेगा.

ये भी पढ़ें: बिहार में भोजपुरी सितारों को किसी पार्टी ने क्यों नहीं दिया टिकट? जानें गुंजन कुमार और रवि किशन क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget