एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को भेजा नोटिस, कहा- 'जेल भेजवा कर रहूंगा'

Sanjay Jaiswal: संजय जायसवाल ने कहा कि मैं किसी राजनीतिक धंधेबाज के झूठे आरोपों से पीछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं. इसीलिए मैंने इसके ऊपर वकालतन नोटिस जारी किया है.

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को अपने उपर लगाए आरोपों को लेकर सोमवार को नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा कि राजनीति में बहुत सारे व्यक्ति हैं, जो विभिन्न प्रकार के सफल व्यवसाय करते हैं, लेकिन प्रशांत किशोर अकेला व्यक्ति है, जिसने राजनीति का सफल व्यवसायीकरण किया है. 

'जनप्रतिनिधियों पर झूठे इल्जाम लगाता है'

संजय जायसवाल ने कहा कि, "अपने धंधे को चमकाने के लिए जिस जिले में जाता है, वहां पे अहंकार में चूर होकर जनप्रतिनिधियों पर झूठे इल्जाम लगाता है, जिससे उसकी राजनीति का धंधा चलता रहे. चंपारण में उसने मुझ पर झूठा इल्जाम लगाया कि मैंने छावनी के रेलवे ओवरब्रिज का एलाइनमेंट एक पेट्रोल पंप के लिए बदलवा दिया."

उन्होंने कहा, "मैं किसी राजनीतिक धंधेबाज के झूठे आरोपों से पीछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं और इसीलिए मैंने इसके ऊपर वकालतन नोटिस जारी किया है. बेतिया की जनता जानती है कि वर्तमान में जो रास्ता है वही राष्ट्रीय राजमार्ग था और उसके बीच में ही पुल बना है. प्रशांत किशोर जैसे अहंकारी व्यक्ति को, कोई कुछ भी समझा देगा वह वही बोलेगा, क्योंकि उसका मूल उद्देश्य जनप्रतिनिधियों के चरित्र का मजाक उड़ाना है."

पीके से 15 दिन में मांगा नेटिस का जवाब

संजय जायसवाल ने कहा कि 15 दिन का मैंने समय दिया है. या तो वह अपने कथन का सबुत दें या फिर सार्वजनिक तौर पर मुझसे माफी मांगे वरना मुकदमा दायर करके उसे जेल तो मैं भिजवा कर ही रहूंगा. 

बता दें कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसी को लेकर अब भाजपा सांसद ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है और कहा है कि वो प्रशांत किशोर को जेल भेजवा कर ही रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: PM मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का विरोध, पटना में BJP के हस्ताक्षर अभियान में जुटे नेता

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget