एक्सप्लोरर

Bihar: BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा बयान, 'अगली बार नहीं लड़ूंगा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का चुनाव'

Bihar News: बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने साफ कर दिया है कि वो अगली बार कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि उनके मित्र और साथियों के द्वारा उनके खिलाफ झूठी बातें फैलाई गईं.

बिहार में बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कॉन्स्टिट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया है कि वे अब अगली बार इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे. एबीपी से खास बातचीत में रूडी ने कहा कि जिस तरह से चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ झूठी बातें फैलाई गईं, उससे वे आहत हैं.

राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया कि वे पिछले 25 साल से पद पर बैठे हैं और इस दौरान उन्होंने संपत्ति जोड़ ली है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह आरोप निराधार और पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें फैलाना उनके प्रति अन्याय है और यह उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक योगदान को बदनाम करने की कोशिश है.

करोड़पति ही लड़ सकेंगे ये चुनाव- राजीव प्रताप रूडी

बीजेपी सांसद ने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव में इस बार जिस स्तर पर संसाधन लगाए गए, वह पहले कभी नहीं देखा गया. उन्होंने बताया कि देशभर से पूर्व सांसदों को बुलाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इस्तेमाल किया गया और उन्हें फाइव-स्टार होटलों में ठहराया गया. इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब यह चुनाव इतना महंगा हो गया है कि इसमें उतरने वाले को करोड़ों रुपये खर्च करने होंगे.

मैं अब नहीं लड़ूंगा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का चुनाव- रूडी

उन्होंने कहा कि वे खुद इस तरह की राजनीति से दूर रहना चाहते हैं और अगली बार कॉन्स्टिट्यूशन क्लब का चुनाव नहीं लड़ेंगे. रूडी ने आगे कहा कि अगली बार यह चुनाव वही जीतेगा जिसके पास संस्था को आगे बढ़ाने की काबिलियत होगी और जो इतने भारी-भरकम खर्च को वहन कर सकेगा.

बड़े पैमाने पर संसाधन जुटाने की क्षमता बन गया चुनाव 

बीजेपी सांसद ने यह भी बताया कि इस चुनाव के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, चेन्नई, ओडिशा, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी सहित देशभर से लोग टिकट कराकर दिल्ली आते हैं. यह चुनाव अब केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी का नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर संसाधन जुटाने की क्षमता का हो गया है.

ईमानदार को ही दी जाएगी संस्था की जिम्मेदारी

राजीव प्रताप रूडी का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. उनके इस कदम से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं. लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाने वाले रूडी के हटने से नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर, रूडी ने यह साफ कर दिया है कि वे आगे इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनेंगे और अब यह जिम्मेदारी उन लोगों पर होगी जो संस्था को ईमानदारी और काबिलियत के साथ आगे बढ़ा सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: सम्राट सरकार का छात्र आंदोलन के बीच बड़ा कदम, मुजफ्फरपुर में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद
सम्राट सरकार का छात्र आंदोलन के बीच बड़ा कदम, मुजफ्फरपुर में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget