एक्सप्लोरर

'वोटर अधिकार यात्रा' पर BJP का बड़ा हमला, दिलीप जायसवाल बोले- 'राहुल गांधी की हवा निकल गई'

Bihar News: दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब उच्चतम न्यायालय किसी चीज की मॉनिटरिंग कर रहा है, तो क्या भरोसा नहीं है? बिहार के मतदाताओं ने आपको नकारने का काम किया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दलों के तमाम नेता 'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. आरोप है कि केंद्र सरकार एसआईआर के तहत नाम काट रही है. चुनाव आयोग भी बीजेपी के साथ है. इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा हमला बोला है. सोमवार (25 अगस्त, 2025) को दिलीप जायसवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे. कहा कि राहुल गांधी की हवा निकल गई है. 

'राहुल गांधी जो एक माहौल बनाने का...'

दिलीप जायसवाल पटना में न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "पूरे देश के मतदाता और विशेषकर बिहार के मतदाताओं ने इनके आरोपों को स्पष्ट रूप से नकार दिया है. राहुल गांधी जो एक माहौल बनाने का प्रयास बिहार में कर रहे थे उनकी हवा निकल गई. बार-बार बोल रहा हूं कि यहां के मतदाताओं ने शुरू में ही उनका टायर पंक्चर कर दिया." 

'अब जो भी नेता आएगा वो पंक्चर गाड़ी पर बैठेगा'

एसआईआर को लेकर दिलीप जायसवाल ने बातचीत में आगे कहा, "एक तरफ जब इस देश का उच्चतम न्यायालय किसी चीज की मॉनिटरिंग कर रहा है, तो क्या आपको सुप्रीमो कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है? जब सुप्रीम कोर्ट किसी चीज को देख रहा है समीक्षा कर रहा है, चुनाव आयोग को निर्देश दे रहा है उस बीच आपने इस तरह की यात्रा निकालने का काम किया है. पूरे बिहार के मतदाताओं ने आपको नकारने का काम किया है." 

इंडिया गठबंधन के लोग सत्ता के लिए बेचैन: बीजेपी

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि अब जो भी नेता आएगा वो पंक्चर गाड़ी पर बैठेगा. हवा निकली हुई गाड़ी पर बैठेगा. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग सत्ता के लिए बेचैन हैं.

यह भी पढ़ें- 'बांग्लादेशी घुसपैठियों को…', बिहार चुनाव के बीच गिरिराज सिंह ने बताया नीतीश सरकार का अगला कदम

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget