एक्सप्लोरर

'बांग्लादेशी घुसपैठियों को…', बिहार चुनाव के बीच गिरिराज सिंह ने बताया नीतीश सरकार का अगला कदम

Bihar Assembly Election 2025: गिरिराज सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. पढ़िए और क्या कुछ कहा है.

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरम है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने पर 1971 से बिहार में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा.

पूर्णिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा और वे घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगे. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.

बताया क्यों एनडीए की वापसी तय

गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में एनडीए ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी और जल निकासी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. इसीलिए, एनडीए की वापसी तय है. 

उन्होंने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर 11 साल के कार्यकाल में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, जबकि यूपीए सरकार अपने 10 साल के शासन में विवादों में घिरी रही. नीतीश कुमार ने 20 साल में बिहार में विकास कार्य किए. उन पर भी कोई आरोप नहीं लगा. लालू यादव 15 साल में बिहार के लिए कुछ नहीं कर पाए, वे तो जेल भी गए. वोटर अधिकार यात्रा के जरिए बस भ्रम फैलाना चाहते हैं, इनके पास कोई मुद्दा नहीं है."

नीतीश के टोपी नहीं पहनने पर क्या बोले?

अभी कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने मदरसा बोर्ड के कार्यक्रम में टोपी नहीं पहनी थी. इस पर विपक्ष ने घेरने की कोशिश की थी. इसको लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 साल के कार्यकाल में मुसलमानों और अल्पसंख्यकों के लिए व्यापक काम किया है जो लालू प्रसाद यादव नहीं कर सके. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास के तहत बिना भेदभाव के सभी के लिए काम किया है और वह भी टोपी नहीं पहनते.

गिरिराज सिंह ने टोपी पहनने को नौटंकी करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने टोपी न पहनकर ठीक किया, क्योंकि उन्होंने वास्तव में मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए काम किया है. लालू यादव को नकली बताते हुए कहा, "जो टोपी पहनने और छठ पूजा करने जैसे कार्यों को दिखावे के लिए करते हैं."

योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद के बयान पर उन्होंने कहा कि जब वह योजना आयोग की सदस्य थीं, तब उन्होंने इंदिरा गांधी या सोनिया गांधी से बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता देने की बात क्यों नहीं उठाई? गजवा-ए-हिंद जैसा उनका बयान देश के नागरिकों को पसंद नहीं है. गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेशी मुसलमानों को भारत में नागरिकता नहीं दी जाएगी. 

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि राजद ही महागठबंधन का मुख्य चेहरा है. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मंच पर केवल वही बोलते हैं जो उन्हें बताया जाता है, और उनकी समझ सीमित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget