एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत सभी जिलोंं में आज होगी झमाझम बारिश, पूरे बिहार में छा गया दक्षि‍ण-पश्‍च‍िम मानसून

Bihar Weather News: राजधानी पटना में शनिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली. कोसी और सीमांचल में तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना.

Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत बिहार के सभी हिस्‍सों में आज बारिश के आसार हैं. दक्षिण पश्‍च‍िम मानसून ने अब पूरे बिहार दस्‍तक दे दी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर बिहार के 14 जिलों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, इनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले शामिल है.

बिहार के तीन जिला सुपौल, अररिया और मधुबनी के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अन्‍य जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने और वज्रपात गिरने की संभावना जताई गई है. दक्षिण बिहार के भी सभी जिलों में भी आज बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, शनिवार को  पटना, गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास सहित बिहार के सभी जिलों में वर्षा हुई. पटना में मध्यम स्तर तक बारिश हुई, जबकि पूर्णिया जिले में 110.7 मिलीमीटर बारिश हुई.

अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आएगी गिरावट 

पूरे बिहार में बारिश के बाद अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. पूरे बिहार में अधिकतम तापमान रविवार को 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है. वहीं, शनिवार को सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान अररिया जिला में 33.4 डिग्री रहा. पटना में भी शनिवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम में बारिश होने से लोगों को राहत मिली.

 आठ से 10 किमी की रफ्तार से चल रही हवा 

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों  में पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है, जबकि दक्षिण बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह देखा जा रहा है. इसकी गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा है. एक पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर राजस्थान से मणिपुर तक उत्तरप्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं असम से होते हुए समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर से गुजर रही है. इसका प्रभाव उत्‍तर बिहार में देखने को मिल सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget