एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

Bihar Weather Update 15 September: मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 8 जिलों में अगले 4 दिन तक अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही नदियों के जलस्तर बढ़ने और बाढ़ की आशंका जताई गई है, बिहार मौसम अपडेट 15 सितंबर.

बिहार में मानसून विदाई से पहले पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की मानें तो 18 सितंबर तक उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में सक्रिय मानसून रहेगा. इनमें से आठ जिले- किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, सारण, समस्तीपुर और खगड़िया में बहुत ज्यादा भारी वर्षा की संभावना जताई गई है.

उत्तर बिहार में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर बांग्लादेश और मध्य असम के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यह औसत समुद्र तल से लगभग 3 से 5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण उत्तर बिहार में बारिश और ज्यादा तेज होगी. विभाग ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक वर्षा से नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होगी और कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी गई है.

दक्षिण बिहार में भी सक्रिय रहेगा मानसून

विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार में भी हल्की से मध्यम स्तर की सक्रिय वर्षा देखने को मिलेगी. सोमवार के मौसम पूर्वानुमान में राजधानी पटना समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. इनमें वैशाली, सारण, समस्तीपुर और खगड़िया में अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं पटना, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, किशनगंज, अररिया और सुपौल जिलों में भारी वर्षा के साथ-साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

बीते दिनों की वर्षा और तापमान में गिरावट

रविवार को भी उत्तर बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई. किशनगंज में सबसे अधिक 299.6 मिमी वर्षा हुई, जिसे अति भारी बारिश की श्रेणी में रखा गया. सहरसा (146.4 मिमी), अररिया (144.2 मिमी) और मधेपुरा (110 मिमी) में भी बहुत भारी वर्षा हुई. इसके अलावा बेगूसराय, सुपौल, शेखपुरा, खगड़िया और मधुबनी में 65 से 95 मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

लगातार वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक राज्यभर में पारा तीन से चार डिग्री तक नीचे जाएगा. रविवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार की तुलना में 3.5 डिग्री कम था. वहीं, नालंदा के राजगीर में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा. उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में पारा 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें, क्योंकि भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget