एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम? 

Bihar Weather Update: उत्तर बिहार में अगले 4 दिनों तक ज्यादा वर्षा  की संभावना है. दक्षिण बिहार में भी वर्षा होगी, लेकिन कम वर्षा होने के साथ धूप और उमस गर्मी भी बरकरार रहने का पूर्वानुमान है.

पूरे बिहार में वर्षा के साथ-साथ उमस गर्मी लगातार बरकरार है. मंगलवार (09 अगस्त, 2025) से राज्य के मॉनसून में बदलाव होने की संभावना बन रही है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के सभी जिलों में कुछ ना कुछ बरसात की संभावना बन रही है, लेकिन उत्तर बिहार में ज्यादा सक्रिय रूप से बारिश होने की प्रबल संभावना है.

उमस गर्मी भी बरकरार रहने का पूर्वानुमान

उत्तर बिहार में अगले 4 दिनों तक ज्यादा वर्षा  की संभावना है तो दक्षिण बिहार में भी वर्षा होगी, लेकिन कम वर्षा होने के साथ धूप और उमस गर्मी भी बरकरार रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज अहले सुबह 3 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर2 मिनट के बीच  राजधानी पटना, जहानाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, सहरसा, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर और पश्चिम चंपारण जिले में कुछ-कुछ जगहों पर मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा का अलर्ट है.

इन जिलों में सुबह से वर्षा दर्ज की गई है. इसके साथ ही इन जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ वज्रपात की  चेतावनी दी गई है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के दो जिले किशनगंज और अररिया में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जबकि उत्तर बिहार के अन्य सभी जिलों में अधिक अधिक वर्षा की संभावना बन रही है.

इनमें पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर ,मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, गोपालगंज, सीवान जिले शामिल हैं. इन जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना बन रही है. तो दक्षिण बिहार में भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, पटना, नालंदा और जहानाबाद जिले में मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है.

बीते सोमवार को भी पटना सहित अधिकांश जिलों में वर्षा दर्ज की गई, लेकिन बारिश खत्म होने के बाद गर्मी भी बरकरार रही. सबसे अधिक वैशाली में 66.4 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई. तो अररिया 55.4, मुजफ्फरपुर 52.6, नवादा 46.2 ,समस्तीपुर 45, गोपालगंज 42.5 ,मधुबनी 37, पूर्वी चंपारण 32.2, दरभंगा 32.2, किशनगंज 28.4 , रोहतास 24.6, सुपौल 20.4 और गया में 14.2 मिली मीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई.

इसके अलावा दिन के 12 बजे के बाद पटना, सारण, औरंगाबाद, अरवल, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, जहानाबाद और नालंदा जिलों में भी  कुछ-कुछ जगहों पर वर्षा दर्ज की गई. राज्य में वर्षा के साथ आज तापमान में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. उत्तर बिहार में आज तापमान में हल्की कमी की संभावना बन रही है, लेकिन दक्षिण बिहार में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं बन रही है.

सबसे अधिक तापमान राजगीर का 36.02 डिग्री 

बुधवार से राज्य के तापमान में हल्की गिरावट होने का पूर्वानुमान है. मंगलवार को पटना के अलावा दक्षिण बिहार के अधिकांस जिलों में उमस भरी गर्मी बरकरार रहने की संभावना है. बीते सोमवार को राजधानी पटना में 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 34.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान नालंदा के राजगीर में 36.02 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 34 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: बिहार: सीवान में लाली यादव की हत्या, हत्यारों ने शव को हिलाकर देखा, कंफर्म होने के बाद भागे

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget