एक्सप्लोरर

बिहार: सीवान में लाली यादव की हत्या, हत्यारों ने शव को हिलाकर देखा, कंफर्म होने के बाद भागे

Siwan Lali Yadav Murder: घटना चैनपुर थाना से चंद कदम की दूरी की है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि दो बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे.

सीवान में सोमवार (08 सितंबर, 2025) की शाम करीब सात बजे बदमाशों ने दिनेश यादव उर्फ लाली यादव (उम्र 45 साल के आसपास) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना चैनपुर थाना से चंद कदम की दूरी की है. देखने से लग रहा था कि लाली यादव को करीब 6 गोली मारी गई थी. चार गोली सीने में और दो गोली सिर में लगी थी. बदमाशों ने हत्या के बाद लाली यादव के शव को हिलाकर देखा ताकि वे कंफर्म हो सकें कि मौत हुई है या नहीं, इसके बाद वे फरार हुए.

हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि दो बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे. लाली यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. वह जेल भी जा चुका था. हालांकि इधर कुछ वर्षों से अपराध से अलग होकर एक साधारण जीवन जी रहा था. 

घटनास्थल पर पहुंचे नेता-विधायक

दिनेश यादव उर्फ लाली यादव की हत्या के बाद घटनास्थल पर लोगों ने जमकर बवाल किया. देर रात तक हंगामा जारी रहा. घटनास्थल पर नेता-विधायक पहुंचने लगे. सूचना के बाद एकमा के आरजेडी विधायक श्रीकांत यादव, सीवान सदर के विधायक अवध बिहारी चौधरी, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आदि मौके पर पहुंचे. जमकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. 

आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क के बीच रख दिया. पोस्टमार्टम के लिए पुलिस शव ले जाना चाह रही थी लेकिन आक्रोश के चलते उनकी एक न चली. भारी हंगामे की सूचना के बाद घटनास्थल पर जिले के एसपी मनोज तिवारी भी पहुंचे. मौके पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. लोगों को समझाने का प्रयास किया गया.

खबर लिखे जाने तक इस घटना पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं था. चैनपुर के थानाध्यक्ष पर कई तरह के आरोप लगाए गए. पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि उनकी मिलीभगत से ही लाली यादव की हत्या कर दी गई है. फिलहाल जांच और आधिकारिक बयान के बाद मामला स्पष्ट होगा और हत्या के कारणों का पता चलेगा. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाईलैंड से गयाजी पहुंचीं 2 महिलाएं, बैग खोलते ही कस्टम के उड़े होश
थाईलैंड से गयाजी पहुंचीं 2 महिलाएं, बैग खोलते ही कस्टम के उड़े होश
जहानाबाद में होटल और गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, 25 युवक-युवतियां पकड़े गए
जहानाबाद में होटल और गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, 25 युवक-युवतियां पकड़े गए
बिहार में 12 नवंबर से SSR, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम
बिहार में 12 नवंबर से SSR, 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
'महाराज, जमीन पर उतरिए', अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर ने क्यों दी नसीहत?
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget