एक्सप्लोरर

पटना से कटिहार तक छापेमारी, इंजीनियर की संपत्ति देख निगरानी टीम भी हैरान!

बिहार में निगरानी ब्यूरो ने अभियंता चंद्रशेखर सिंह के पटना, कटिहार और सारण स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. 5.70 लाख रुपये नकद, आभूषण और जमीन समेत निवेश के दस्तावेज मिले.

बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी की. गुरुवार (15 अक्टूबर 2026) को पटना, कटिहार और सारण में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान 5.70 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन के दस्तावेज मिले. बैंक खातों, शेयर और एलआईसी में निवेश से जुड़े कागजात भी बरामद हुए हैं. एजेंसी के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है.

निगरानी ब्यूरो ने चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ 13 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की थी. उन पर 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 883 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है. तलाशी के लिए पटना की विशेष निगरानी अदालत से वारंट लिया गया था.

यह भी पढ़ें- 'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव

14 अचल और 5 चल संपत्तियों का पता चला

जांच एजेंसी के मुताबिक, चंद्रशेखर सिंह, उनकी पत्नी श्वेता कुमारी और परिजनों के नाम पर 14 अचल संपत्तियों का पता चला है. इनका कुल मूल्य 1 करोड़ 79 लाख 41 हजार 883 रुपये बताया गया है. इसके अलावा पांच चल संपत्तियों का मूल्य 16 लाख 55 हजार रुपये आंका गया है. ब्यूरो का दावा है कि सामने आई संपत्तियां उनकी ज्ञात आय से करीब 88 प्रतिशत अधिक हैं.

सिलीगुड़ी में जमीन खरीदने के दस्तावेज मिले

छापेमारी के दौरान सिलीगुड़ी के एक महंगे व्यावसायिक इलाके में खरीदी गई जमीन के दस्तावेज भी मिले हैं. एजेंसी के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपी की पत्नी के नाम पर 92 डिसमिल जमीन खरीदने से जुड़े 10 दस्तावेज बरामद हुए हैं. आरोप है कि इन संपत्तियों का विवरण वार्षिक संपत्ति विवरण में नहीं दिया गया था. पटना के एक तीन बेडरूम वाले फ्लैट और कटिहार स्थित आवास से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

कई जिलों में तैनात रह चुके हैं अभियंता

चंद्रशेखर सिंह वर्ष 2014 से ग्रामीण कार्य विभाग में अलग-अलग पदों पर कार्यरत रहे हैं. उन्होंने बांका, बायसी और फारबिसगंज में सहायक अभियंता के रूप में काम किया. इसके बाद भागलपुर और किशनगंज में भी जिम्मेदारी संभाली. जून 2026 से वह छपरा में गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं. निगरानी ब्यूरो बैंक खातों, निवेश और बरामद दस्तावेजों की जांच कर रहा है. मामले में तलाशी और अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ें- बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget